फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Couple Suicide Case Harish in Varanasi and Sanchita in Gorakhpur committed suicide

Couple Suicide Case: हरीश ने एप से बुक किया था कमरा, फंदे से लटककर दी जान; पत्नी ने छत से लगाई मौत की छलांग

Mon, 08 Jul 2024 02:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Jul 2024 02:22 PM IST
सार

वाराणसी में पति ने आत्महत्या की तो इसकी जानकारी होते ही गोरखपुर में रह रही उसकी पत्नी ने भी छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Couple Suicide Case Harish in Varanasi and Sanchita in Gorakhpur committed suicide
खुदकुशी करने वाले दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की पूछताछ में होम स्टे संचालक ने बताया कि एक एप के माध्यम से हरीश ने कमरा नंबर-202 बुक किया था। पांच जुलाई की रात वह अपने कमरे में आया था। हरीश के रिश्तेदार पांडेयपुर निवासी राजू कुमार रविवार की सुबह होम स्टे में आए और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने संचालक को सूचना दी। संचालक ने रोशनदान से झांक कर देखा तो हरीश पंखे के हुक से रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ था।

विज्ञापन


सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस मौके पर आई और दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस को ससुर मनोचिकित्सक डॉ. राम शरण श्रीवास्तव ने बताया कि हरीश बेरोजगारी के कारण अवसाद ग्रस्त रहता था और नशे का आदी भी हो गया था। उधर, हरीश की आत्महत्या की सूचना पाकर उसकी पत्नी संचिता ने अपने मकान की छत से कूद कर जान दे दी। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हरीश और संचिता इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए राजघाट क्षेत्र स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में दाखिला लिए थे। वहीं उन दोनों की दोस्ती हुई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद संचिता मॉडलिंग करने लगी थी और हरीश प्राइवेट बैंक में नौकरी करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश की आत्महत्या की सूचना पाकर उसके ससुराल के लोग वाराणसी आने की तैयारी कर रहे थे तब तक संचिता ने जान दे दी। उधर, सारनाथ थाने की पुलिस की सूचना पर हरीश के पिता रामस्वामी मालवीय परिजनों के साथ शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हरीश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, उससे बड़ी एक बहन है।

सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर साधा निशाना
सपा अध्यक्ष और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने दंपती की आत्महत्या पर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि नौकरी छूटने और फिर न लग पाने के दवाव में पति की आत्महत्या की सूचना मिलने पर पत्नी द्वारा भी आत्महत्या करने का दुखद समाचार मिला। भाजपा सरकार की नाकामी का इससे बड़ा कोई और हलफनामा चाहिए क्या। भाजपा को सिर्फ सत्ता की राजनीति से मतलब है, जनता के दुख-दर्द, बेरोजगारी या महंगाई से नहीं। भाजपा राज में हताश जनता से विनम्र आग्रह है कि ऐसा कोई भी कदम न उठाएं क्योंकि आत्महत्या कोई समाधान नहीं है, समाधान है भाजपा सरकार का बदलना।

मनोचिकित्सक की बेटी-दामाद ने की है आत्महत्या
सिविल लाइंस इलाके में बिस्मिल पार्क के सामने रहने वाले शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की बेटी और दामाद ने कुछ घंटों के अंतराल पर खुदकुशी कर ली। दामाद की लाश रविवार सुबह सारनाथ के होटल में फंदे से लटकती मिली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed