{"_id":"5e9096678ebc3e76c941463d","slug":"couple-of-mirzapur-set-an-example-deposited-money-in-the-pm-care-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के दंपति ने कायम की मिसाल, नवजात की बरही का पैसा पीएम केयर फंड में किया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के दंपति ने कायम की मिसाल, नवजात की बरही का पैसा पीएम केयर फंड में किया जमा
Fri, 10 Apr 2020 09:23 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
पीएम केयर फंड में धनराशि जमा करने वाले दंपति रामकुमार वर्मा और पूनम विश्वकर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है तो वहीं कुछ ऐसे भी जिंदादिल इंसान हैं जिनकी दरियादिली इस महामारी से लड़ाई को मजबूत बना रही है। ऐसी ही मिसाल मिर्जापुर जिले के एक दंपति ने पेश की है। गुरुवार को एक दंपति को पुत्रि रत्न की प्राप्ति हुई। बिटिया के पैदा होने पर दंपति ने बच्ची की बरही मनाने के बजाए उस पैसे को प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा करा दिया।
विज्ञापन
बरियाघाट रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा के घर गुरुवार को पुत्री ने जन्म लिया। उसके जन्म लेते ही घर में खुशी की लहर दौड़ गई। हर तरफ से बधाई का तांता लग गया। कुछ देर में बरही की भी योजना बनने लगी। ऐसे में राम कुमार और पत्नी पूनम ने बच्ची की बरही न मनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
साथ ही बरही पर आने वाले अनुमानित खर्च 11 हजार रुपये को प्रधानमंत्री केयर फंड में नवजात सृष्टि के नाम से भेज दिया। इस पहल की सभी ने जमकर प्रशंसा की। नवजात के पिता और माता ने सभी से अपील की कि आप लोग भी जन्म उत्सव, शादी की सालगिरह आदि में होने वाले खर्च को इस साल कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री केयर फंड में सहयोग करें। ताकि इससे प्रभावित लोगों की मदद हो सके।
विज्ञापन