Varanasi: शादी की सालगिरह पर मंदिर जा रहे दंपती की बाइक ट्रक में भिड़ी, पत्नी के सामने पति की मौत
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के खजूरी स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। शादी की सालगिरह पर बुलेट पर सवार एक दंपति मां शीतला मंदिर जा रहे थे। अनियंत्रित होकर बुलेट खड़े ट्रक से जा भिड़ी। पति की मौत हो गई जबकि घायल पत्नी ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर खजूरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों शादी की दूसरी सालगिरह पर दर्शन-पूजन के लिए मंदिर जा रहे थे। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। घायल महिला को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार सुबह हुआ।
मिर्जामुराद क्षेत्र के लेड़ूवाई गांव निवासी गणेश कुमार मिश्रा (28) अपनी पत्नी प्रिया (25) अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर बुलेट बाइक से मां शीतला धाम अदलापुर (मिर्जापुर) जा रहे थे। खजुरी स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से जा भिड़ी।
शादी की सालगिरह मनाने अहमदाबाद से घर आया था गणेश
हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने दंपती को एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। वहां गणेश कुमार मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती प्रिया की हालत गंभीर है।
ये भी पढ़ें: इकलौते बेटे के सिर पर पिता ने बटखरा से किया वार, अस्पताल में मौत, इस कारण वारदात
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। दो भाइयों में छोटा गणेश कुमार मिश्रा बी-फार्मा कर आहमदाबाद में रहकर एक दवा कंपनी में काम करते थे। वह एक सप्ताह पहले ही अपनी शादी की सालगिरह मनाने घर आए थे। उनकी पांच माह की एक बेटी है।