फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counseling system changed, one candidate will be called on one seat

Varanasi News: काउंसिलिंग की व्यवस्था बदली, बुलाएं जाएंगे एक सीट पर एक अभ्यर्थी

Sun, 13 Aug 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Counseling system changed, one candidate will be called on one seat
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नए सत्र में काउंसिलिंग की व्यवस्था बदल दी गई है। अब एक सीट पर एक ही अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। पहले एक सीट पर तीन से चार अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होती थी। प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों की प्रोविजनल प्रवेश सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 15 अगस्त के बाद प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे पहले भैरव तालाब कैंपस में बीएससी एजी की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

प्रवेश काउंसिलिंग के समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि कट ऑफ मेरिट लिस्ट के अनुसार एक सीट पर पहली बार एक अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। इसकी सूचना अभ्यर्थी, अभिभावक के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर दो-दो बार भेजी जाएगी। इससे काउंसिलिंग में किसी भी अभ्यर्थी के अनुपस्थित होने की आशंका नहीं रहेगी। अर्ह अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर एडमिशन काउंसिलिंग गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अंकपत्रों, प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेज की मूल प्रति, दो छाया प्रति सहित दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ दी गई काउंसिलिंग तिथि और समय के अनुसार सेंटर पर आना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश काउंसिलिंग के समय जाति व आय का मूल प्रमाणपत्र पेश करना अनिवार्य होगा। ओबीसी के लिए एक जुलाई 2020 के पूर्व निर्गत जाति प्रमाणपत्र मान्य नहीं होगा। आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थी का जाति प्रमाणपत्र पिता के नाम और आय प्रमाणपत्र पति के नाम से बना होना चाहिए। अभ्यर्थियों को भारांक के प्रमाणपत्र काउंसिलिंग के समय पेश करना होगा। वेबसाइट पर प्रोविजनल प्रवेश सूची से नाम मिलान कर निर्धारित तिथि के अंदर प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करेंगे। प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद प्रवेश अनुमति पत्र और शुल्क रसीद व अभिलेखों को एक सप्ताह के अंदर जमा करना होगा। मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed