फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counseling for admission in Purvanchal University from August 5

Varanasi News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग पांच अगस्त से

Mon, 04 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Counseling for admission in Purvanchal University from August 5
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से पीयूकैट (पूर्वांचल यूनिवर्सिटी कंबाइंड टेस्ट) प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए पहली काउंसिलिंग 5 अगस्त से 8 अगस्त को कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथियां जारी कर दी है।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के संयोजक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 5 अगस्त से शुरू होगी। 5 अगस्त को बीकॉम ऑनर्स, एमएससी केमिस्ट्री, बायो टेक्नालॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फूड साइंस एंड टेक्नालॉजी, एलएलएम, एमबीए, एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल, फार्मेसी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होगी। अगले दिन 6 अगस्त को एमबीए एग्री बिजनेस, ई-कॉमर्स, एचआरडी, एलएलबी 5 वर्ष इंटीग्रेटेड, बीसीए और 7 अगस्त को एमसीए, बीसीए, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीएससी के सभी 10 विषयों तथा बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नालॉजी व एनवायरमेंटल साइंस, जूलोजी, बांटनी, केमेस्ट्री, एनवायरमेंटल साइंस माइक्रोबायोलाजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, जियोलॉजी और बीबीए की काउंसिलिंग होगी। इसी तरह से 8 अगस्त को बीटेक डेटा साइंस, मैकेनिकल साइंस, इलेक्ट्राॅनिक्स, इलेक्ट्रीकल, कंप्यूटर साइंस और रिन्युएबल एनर्जी आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होनी है। इसकी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को अपने सभी अंकपत्र की मूल एवं छाया प्रति, आधार कार्ड, फोटोग्राफ, जाति प्रमाण पत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाणपत्र, टीसी, मेडिकल सर्टिफिकेट, अधिवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के दो फोटो लेकर आना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed