फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Illegal Assets Worth 50 Lakh Seized in Azamgarh Funds from House and Flats Frozen

कफ सिरप: आजमगढ़ में 50.9 लाख की अवैध संपत्ति जब्त, मकान व फ्लैट की धनराशि फ्रीज; फोर्स रही तैनात

Fri, 01 May 2026 01:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 01 May 2026 01:43 PM IST
सार

Azamgarh News: जिले की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कोडीनयुक्त कफ सिरप के कारोबार के आरोपी आरोपी विकास सिंह उर्फ “नरवे” के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उसकी लाखों की संपत्ति जब्त की गई। इस दाैरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। 

विज्ञापन
Cough Syrup Illegal Assets Worth 50 Lakh Seized in Azamgarh Funds from House and Flats Frozen
विकास सिंह की संपत्ति पर कार्रवाई के दाैरान पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

Cough Syrup Case: आजमगढ़ जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन कफ सिरप प्रकरण में आरोपी की लगभग 50.9 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में की गई।

विज्ञापन




दीदारगंज थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी विकास सिंह उर्फ “नरवे” ने अपराध से अर्जित धन से अपने गांव में मकान बनवाया, जिसकी अनुमानित लागत करीब 27.25 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


इसके अलावा उसने लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित शालीमार वन वर्ल्ड परियोजना में एक फ्लैट बुक कराया, जिसमें लगभग 23.64 लाख रुपये अग्रिम जमा किए गए थे। जांच में पुष्टि होने के बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

ई-कोर्ट पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई के बाद सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली ने संपत्तियों के जब्तीकरण का आदेश जारी किया। जब्त संपत्तियों में पैतृक गांव स्थित मकान और लखनऊ में फ्लैट की बुकिंग धनराशि शामिल है, जिसे कंपनी खाते में फ्रीज कर दिया गया है। 

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जौनपुर और वाराणसी समेत विभिन्न जनपदों में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। साइबर क्राइम पुलिस टीम की सटीक विवेचना से अवैध कमाई का पूरा नेटवर्क उजागर हुआ है। बताया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे अपराधियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed