{"_id":"6a362a42095aebcd2a0000a7","slug":"cough-syrup-case-three-businessmen-from-varanasi-evading-arrest-in-dubai-alongside-shubham-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफ सिरप केस: दुबई में शुभम के साथ फरारी काट रहे हैं चौक के तीन कारोबारी, मिलिंद यादव भी एसटीएफ के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफ सिरप केस: दुबई में शुभम के साथ फरारी काट रहे हैं चौक के तीन कारोबारी, मिलिंद यादव भी एसटीएफ के रडार पर
Sat, 20 Jun 2026 11:21 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:21 AM IST
सार
Varanasi News: कफ सिरप कांड का सरगना व कोर्ट से भगोड़ा घोषित शुभम जायसवाल के साथ ही वाराणसी के चौक के दो कारोबारी भी दुबई में फरारी काट रहे हैं।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कफ सिरप तस्कर और 50 हजार के इनामी शुभम जायसवाल के साथ चौक के भरोसेमंद तीन कारोबारी भी दुबई में छिपे हैं। लखनऊ एसटीएफ, ईडी और नारकोटिक्स, कमिश्नरेट पुलिस की एसआईटी सभी को तलाश रही है।
विज्ञापन
कोर्ट से भगोड़ा घोषित शुभम जायसवाल, वरुण सिंह और गौरव जायसवाल के साथ मैदागिन के गोलघर के रहने वाले मिलिंद यादव ने भी दुबई में डेरा डाल रखा है। लखनऊ एसटीएफ की प्राथमिकी में वांछित मिलिंद यादव ने शुभम के साथ मिलकर ब्लैक मनी को व्हाइट में बदला है। होटल और रियल एस्टेट में निवेश किया। मिलिंद के कुछ करीबियों को भी एसटीएफ ने रडार पर लिया है।
विज्ञापन
सूचना है कि तीनों दुबई में फरारी काट रहे हैं। सिंडिकेट से जुड़े एक कारोबारी के तारांकित होटल में शरण ले रखा है। कफ सिरप में नाम सामने आने के बाद वरुण सिंह, गौरव और मिलिंद भूमिगत हो गए। मंडुवाडीह के मड़ौली का प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू को भी कोतवाली की एसआईटी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; सरकारी स्कूलों का हाल: कहीं 30, तो कहीं 60 विद्यार्थियों पर एक ही शिक्षक, अब उधार के गुरुजी लेंगे क्लास
एसटीएफ लखनऊ पिछले दिनों मिलिंद यादव की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पहुंची थी। परिजनों से भी कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन राज उगलवा नहीं पाई है। जानकारों के मुताबिक, मिलिंद और प्रशांत कोर्ट में अग्रिम जमानत की प्रक्रिया में जुटे हैं।
आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल ने रांची में शैली ट्रेडर्स फर्म के जरिये 2000 करोड़ से अधिक की कफ सिरप की तस्करी की है। पिता भोला जायसवाल सोनभद्र जेल में बंद हैं। अन्य 30 जिला जेल में बंद हैं।