फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough syrup case Small business owners in jail big players arranging bail in varanasi

कफ सिरप कांड: छोटे कारोबारी जेल में, बड़े वाले बाहर कर रहे हैं जमानत के लिए सेटिंग

Tue, 16 Dec 2025 04:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Dec 2025 04:31 PM IST
सार

Varanasi News: कोडीनयुक्त कफ सिरप के कारोबार में शामिल छोटे कारोबारियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बड़े कारोबारी बाहर जमानत के लिए सेटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Cough syrup case Small business owners in jail big players arranging bail in varanasi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

कोडीनयुक्त कफ सिरप के कारोबार में शामिल छह आरोपियों को कमिश्नरेट की एसआईटी गिरफ्तार कर चुकी है। दो कोलकाता और चार की रोहनिया, सूजाबाद और हुकुलगंज से हुई। नामजद आरोपियों में बड़े-बड़े नाम वाले अब तक एसआईटी की गिरफ्त से बाहर है। छोटे कारोबारी जेल में हैं। सिंडिकेट के सभी पार्टनर अग्रिम जमानत पाने के लिए वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ तक के अधिवक्ताओं के संपर्क में हैं।

विज्ञापन


शैली ट्रेडर्स का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल, रोहनिया के भदवर काशीपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि गोदाम मालिक महेश सिंह पर 25-25 हजार का इनाम रखा गया है। मेसर्स सिंडिकेट फर्म का प्रोपराइटर औसानगंज निवासी मनोज यादव, उसका बेटा लक्ष्य यादव, खोजवा का डीएसए फार्मा का प्रोपराइटर दिवेश जायसवाल, अंकुश सिंह, घनश्याम, सोनिया निवासी अमित जायसवाल और शुभम के सिंडिकेट के पार्टनर वरुण सिंह, गौरव जायसवाल, विशाल मल्होत्रा वांछित हैं। 
विज्ञापन


सभी जिला न्यायालय से हाईकोर्ट तक के अधिवक्ताओं के संपर्क में हैं। अग्रिम जमानत के लिए सेटिंग में लगे हैं। शुभम जायसवाल को 15 दिसंबर तक अग्रिम जमानत मिली थी। सिगरा के बादशाहबाग निवासी 25 हजार के इनामी शुभम जायसवाल के सिंडिकेट का पार्टनर गौरव जायसवाल, वरुण सिंह और विशाल मल्होत्रा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed