फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough syrup case ED raided two locations belonging to Shubham Jaiswal and Divyesh Jaiswal in varanasi

कफ सिरप कांड: शुभम जायसवाल के दो ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दिवेश जायसवाल के घर भी पहुंची टीम

Fri, 12 Dec 2025 11:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 12 Dec 2025 11:00 AM IST
सार

Varanasi Crime News: वाराणसी समेत प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार की सुबह ईडी की टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान वाराणसी स्थित शुभम जायसवाल के दो ठिकानों पर छापा मारा गया। 

विज्ञापन
Cough syrup case ED raided two locations belonging to Shubham Jaiswal and Divyesh Jaiswal in varanasi
वाराणसी में ईडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबारियों शुभम जायसवाल, सीए विष्णु अग्रवाल, दिवेश जायसवाल और अमित सिंह टाटा समेत 25 से अधिक फर्म संचालकों के ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार सुबह 8 बजे से एक साथ छापा मारा। 40 गाड़ियों से पहुंची ईडी की 25 टीम ने देर रात तक जांच की की। छापे के दौरान किसी को भी अंदर और बाहर आवाजाही की अनुमति नहीं दी गई। कुछ फर्म संचालकों के ठिकानों पर ताला भी लटका रहा। इस दौरान सीआरपीएफ की टीम भी रही।

विज्ञापन


सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाहबाग कॉलोनी में शुभम जायसवाल के नवनिर्मित मकान के अंदर लगे महंगे विदेशी टाइल्स, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और उपहार देखकर टीम चकरा गई। टीम ने मकान के अंदर और बाहर के वीडियो, फोटो शूट किए। साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज भी खंगाले।
विज्ञापन


बेड, आलमारी, किचन से लेकर स्टोर रूम और अन्य बेडरूम तक टीम की जांच हुई। ईडी की दूसरी टीम शुभम जायसवाल के प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला के मकान और महमूरगंज कार्यालय में भी पहुंची। यहां भी देर रात तक छानबीन की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

शुभम जायसवाल के कारोबार का लेखाजोखा रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल के अन्नपूर्णा इंक्लेव के फ्लैट पर ईडी ने दस्तावेज खंगाले। विष्णु अग्रवाल और उनके कर्मचारियों से पूछताछ हुई। कुछ दस्तावेज को कब्जे में लिया है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा में डीएसए फार्मा के प्रोपराइटर दिवेश जायसवाल के मकान पर पहुंची तो ताला लटका देख टीम आसपास के आरोपियों के मकान पर पहुंची। 

कैंट थाना क्षेत्र के वरुणा गार्डेन निवासी अमित सिंह टाटा, खोजवा के अंकुश सिंह, घनश्याम मौर्य, विशाल सोनकर, प्रतीक मिश्रा और विशाल जायसवाल के हुकुलगंज में भी टीम गई। राधिका इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रशांत उपाध्याय, औसानगंज निवासी मनोज यादव और अन्य आरोपियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई हुई। 

ईडी अधिकारियों ने बताया कि शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला जायसवाल और बेटे शुभम के रांची, कोलकाता और लखनऊ के ठिकानों पर भी कार्रवाई हुई है। कम समय में शुभम ने कफ सिरप से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। जांच कराई जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed