फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough syrup case Assets worth 30 crore rupees belonging to Shubham wife sister and parents seized

कफ सिरप: शुभम की पत्नी, बहन और माता-पिता की 30.52 करोड़ की संपत्ति जब्त; सफेमा के तहत एक्शन

Sun, 25 Jan 2026 12:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 12:12 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के मड़ौली पर रविवार की सुबह भोला जायसवाल की संपत्ति पर रोहनिया पुलिस ने सफेमा के तहत फ्रीज किया। यहां आधे घंटे में ही कार्रवाई खत्म हो गई। इसके पहले शनिवार को पिंडरा में खेती की तीन जमीन, शिवपुर और मड़ौली में आवासीय प्लॉट, बैंक के तीन खाते सीज किए गए थे।

विज्ञापन
Cough syrup case Assets worth 30 crore rupees belonging to Shubham wife sister and parents seized
कार्रवाई के दाैरान माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Cough Syrup Case: कोडीनयुक्त कफ सिरप में आरोपी शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल और उसकी पत्नी, बेटी और बहू की 30.52 करोड़ की चल व अचल संपत्ति को रोहनिया पुलिस और एसआईटी ने शनिवार को एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत जब्त कर ली है। 

विज्ञापन


पिंडरा के जगदीशपुर में जमीन, शिवपुर के भरलाई में जमीन, मड़ौली में कीमती जमीन, सिगरा के बादशाहबाग का मकान, महमूरगंज में कामर्शियल भवन, रामकटोरा में मकान और इंडियन बैंक में तीन खातों में 1.31 करोड़ रुपये फ्रीज कराए गए। नोटिस को पुलिस ने सोनभद्र जेल में निरुद्ध आरोपी भोला प्रसाद को दिया। 
विज्ञापन


रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि जांच में चल संपत्ति में इंडियन बैंक में 5821486 रुपये (डेबिट फ्रीज), इंडियन बैंक में 138336.99 रुपये (डेबिट फ्रीज), इंडियन बैंक में 60 लाख रुपये (डेबिट फ्रीज) किए गए। अचल संपत्ति में पिंडरा के जगदीशपुर में कृषि भूमि 0.1635 हेक्टेयर जब्त की गई, जो कि भोला प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 43.02 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

जगदीशपुर में कृषि भूमि 0.202 हेक्टेयर जो की भोला प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 57.13 लाख रुपये है। जगदीशपुर में भोला प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड कृषि भूमि 0.108 हेक्टेयर जब्त की गई, जिसकी कीमत 43.51 लाख रुपये है। 

शिवपुर के भरलाई में आवासीय खाली जमीन 252.788 वर्ग मीटर भी भोला प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 71 लाख रुपये है। भोला और शैली ट्रेडर्स के नाम से महमूरगंज तुलसीपुर में रजिस्टर्ड मकान की कीमत 23 करोड़ रुपये, मड़ौली में 669.14 वर्गमीटर जमीन भोला जायसवाल और पत्नी शारदा जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 1.15 करोड़ रुपये है। 

रामकटोरा में शारदा जायसवाल और शुभम की पत्नी वैशाली के नाम से रजिस्टर्ड मकान को जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1.98 करोड़ रुपये है। भोला की पत्नी शारदा, उसकी बेटी प्रगति जायसवाल के नाम से बादशाहबाग में रजिस्टर्ड मकान की कीमत 1.05 करोड़ रुपये है। कोर्ट के आदेश के तहत जब्तीकरण की नोटिस को जमीन, मकान पर चस्पा कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed