फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case Another Accused Surrenders in Court Four Sent to Jail So Far Search for Two Continues

कफ सिरप: एक और आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, अब तक चार शातिर जा चुके हैं जेल; दो की तलाश जारी

Thu, 07 May 2026 10:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 07 May 2026 10:51 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि कोडीनयुक्त कफ सिरप के आरोपी शुभम सिंह ने न्यायालय में सरेंडर किया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
Cough Syrup Case Another Accused Surrenders in Court Four Sent to Jail So Far Search for Two Continues
कफ सिरप मामले में आरोपी के साथ पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Cough Syrup: करोड़ों रुपये के कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के आरोपी मंझनपुर निवासी और नित्यांश मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर शुभम सिंह ने बृहस्पतिवार को एडीजे शक्ति सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अब तक चार आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं, जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन




एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि सरेंडर करने वाले आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी डाली जाएगी, जिससे पूछताछ के बाद कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का खुलासा हो सके।वहीं, भुड़ुकुड़ा कोतवाली के जखनिया गोविंद स्थित अंश मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर अमित सिंह और खानपुर थाना के शुभम फार्मा के प्रोपराइटर निलेश कुमार श्रीवास्तव अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन

छह फर्म ने रांची से खरीदा था कोडिन सीरप
जिले के छह फर्मों ने झारखंड के हटिया, रांची स्थित टुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से 7,82,800 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीदी थी। खरीदी गई सिरप का अनुमानित मूल्य करीब 11.50 करोड़ रुपये है। इस मामले में ड्रग्स इंस्पेक्टर ब्रजेश मौर्या ने बीते वर्ष 23 नवंबर को अमित सिंह, प्रोपराइटर फर्म मेसर्स अंश मेडिकल एजेंसी जखनियां गोविंद (कोतवाली भुड़ुकुड़ा), निलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रोपराइटर फर्म मेसर्स शुभम फार्मा (खानपुर थाना), शुभम सिंह, प्रोपराइटर फर्म मेसर्स नित्यांश मेडिकल एजेंसी (मंझनपुर, कोतवाली भुड़ुकुड़ा), दयाराम सिंह, प्रोपराइटर मेसर्स मौर्या मेडिकल स्टोर (गोराबाजार, पीरनगर), राहुल यादव, प्रोपराइटर मेसर्स राधिका मेडिकल एजेंसी (नंदगंज) और सैदपुर स्थित मेडिकल एजेंसी संचालक सर्वांश वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

एसपी ने गठित की थी एसआईटी
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. ईरज राजा ने एसआईटी की टीम गठित की थी, जो लगातार मामले की तह तक जाने में जुटी हुई थी। बीते 13 दिसंबर को पुलिस ने सर्वांश वर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयासरत रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

बीते पांच मई को गोराबाजार मौर्या मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर दयाराम सिंह और नंदगंज राधिका मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर राहुल यादव ने सरेंडर कर दिया था। वहीं, मंझनपुर निवासी और नित्यांश मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर शुभम सिंह ने न्यायालय में सरेंडर किया।

विज्ञापन

बड़े स्तर पर हुई थी खरीद- फरोख्त
जिले में छह फर्मों ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की थी। आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में अंश मेडिकल एजेंसी ने 1,17,000 शीशियां कफ सिरप खरीदी थीं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राधिका मेडिकल एजेंसी ने 79,000, मौर्या मेडिकल एजेंसी ने 49,800, नित्यांश मेडिकल एजेंसी ने 2,38,000 और वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50,000 शीशियां खरीदीं

शुभम फार्मा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,74,000 शीशियां खरीदीं। वहीं अंश मेडिकल एजेंसी ने 2024-25 में 24,000 और 2025-26 में 57,500 शीशियां खरीदीं। स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,42,000 और 2025-26 में 50,000 शीशियां खरीदी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed