फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corruption case against former deputy director of Pahariya Mandi Varanasi spent 39.68 lakh more than earned

Varanasi News: पहड़िया मंडी के पूर्व उप निदेशक पर भ्रष्टाचार का केस, कमाई से 39.68 लाख ज्यादा खर्च किए

Tue, 30 Sep 2025 06:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 30 Sep 2025 06:11 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर में मामला दर्ज किया गया है। आय से ज्यादा खर्च करने के मामले में अब जांच होगी, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Corruption case against former deputy director of Pahariya Mandi Varanasi spent 39.68 lakh more than earned
पहड़िया मंडी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: पहड़िया मंडी के पूर्व उप निदेशक राजेश कुमार के खिलाफ सोमवार को उप्र सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान सेवानिवृत्त उप निदेशक ने आय के सापेक्ष 39.68 लाख रुपये अधिक खर्च किए। मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

विज्ञापन


गोरखपुर के उत्तरी जटेपुर रेलवे क्वार्टर के मूल निवासी पूर्व उपनिदेशक राजेश कुमार सिंह वर्तमान में गोरखपुर के पादरी बाजार रोड के सहबाजगंज शिवपुर, धर्मपुर के निवासी हैं। उप्र सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी सेक्टर के मुताबिक पहड़िया मंडी के उपनिदेशक पद से सेवानिवृत्त राजेश कुमार सिंह के खिलाफ 18 जनवरी 2014 को जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि पूर्व उपनिदेशक राजेश कुमार ने जांच के निर्धारित अवधि में आय के समस्त ज्ञात व वैध स्रोत से कुल 2,84,36,574 की आय अर्जित की। इस अवधि में परिसंपत्तियों के अर्जन और भरण पोषण पर 3,24,05,159 रुपये खर्च किए। जांच के लिए निर्धारित अवधि में पूर्व उप निदेशक ने आय के सापेक्ष 39,68,585 रुपये अधिक खर्च किए, जो कि ज्ञात व वैध स्रोत से अर्जित आय से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व उप निदेशक कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण भी विजिलेंस को पेश नहीं कर सके। इस प्रकार जांच में पूर्व उप निदेशक राजेश कुमार प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed