फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corrupt officials of VDA gave permission for construction of eight floors instead of five floors in varanasi

Varanasi News: घूसखोर अधिकारियों की करतूत, पांच मंजिला भवन निर्माण की अनुमति, बनवा दिए आठ

Mon, 21 Jul 2025 02:10 PM IST
प्रगति चंद ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 21 Jul 2025 02:10 PM IST
सार

Varanasi News: घूस लेने के आरोप में जेल भेजे गए वीडीए के अधिकारियों ने नक्शा पास किए बगैर ही पांच मंजिला भवन निर्माण की अनुमति की जगह आठ मंजिल की अनुमति दे दी। 

विज्ञापन
Corrupt officials of VDA gave permission for construction of eight floors instead of five floors in varanasi
अशोक यादव, मोहम्मद अनस और गाैरव सिंह जयप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घूस लेने के आरोप में जेल भेजे गए वीडीए जोन-5 के जोनल अधिकारी गौरव सिंह जयप्रकाश, जेई अशोक यादव और एसोसिएट इंजीनियर मोहम्मद अनस ने नक्शा पास किए बगैर ही तीन-तीन मंजिला अतिरिक्त निर्माण की अनुमति दे दी। 

विज्ञापन


रामनगर चौराहे पर पांच मंजिला भवन निर्माण का नक्शा पास हो सकता है फिर भी आठ मंजिला कॉम्प्लेक्स के निर्माण को मंजूरी दे दी। इस कॉम्प्लेक्स तक जाने के लिए न तो मुख्य मार्ग और न ही पार्किंग की व्यवस्था है। बेसमेंट में दुकानें और ऊपर टॉप पर रेस्टोरेंट चलता है। जिम भी है। नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य रोकने की जहमत नहीं उठाई गई। नोटिस दबा दिया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: घूसखोर वीडीए के जोनल अधिकारी, जेई सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार, 25 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक रामनगर, सिंधीताली से अलीनगर गोधना हाईवे के बीच व्यावसायिक निर्माण, नए पेट्रोल पंप, होटल, ढाबों पर वीडीए की नजरें इनायत थी। वीडीए जोन-5 के जोनल अधिकारी व एई गौरव सिंह जयप्रकाश, जेई अशोक यादव और एसोसिएट इंजीनियर मोहम्मद अनस ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में एजेंट छोड़ रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed