UP: घूसखोर वीडीए के जोनल अधिकारी, जेई सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार, 25 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने पकड़ा
Varanasi News: वाराणसी में वीडीए के एई, जेई समेत तीन कर्मचारियों को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए दबोचा। पड़ाव स्थित जोन-5 कार्यालय के बाहर कार से तीनों आरोपी पकड़े गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी करप्शन की टीम ने शनिवार की दोपहर वीडीए के जोनल अधिकारी, जेई समेत तीन कर्मचारियों को 25 हजार रुपये घूस के आरोप में पड़ाव कार्यालय से गिरफ्तार किया। ये तीनों पड़ाव स्थित जोनल-5 के जोनल अधिकारी और एई गौरव सिंह जयप्रकाश, जेई अशोक यादव और संविदा पर तैनात एसोसिएट इंजीनियर मोहम्मद अनस हैं। सभी के खिलाफ एंटी करप्शन की टीम ने भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। इन्होंने नक्शा पास कराने की नोटिस पर कोई कार्रवाई न करने के एवज में दो लाख रुपये घूस की मांग की थी।
एंटी करप्शन वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर मैनेजर सिंह के अनुसार रामनगर के रामपुर निवासी शिकायतकर्ता अजय कुमार गुप्ता ने एंटी करप्शन टीम वाराणसी इकाई में 18 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई। अजय ने एंटी करप्शन को शिकायत में बताया कि वह पंचवटी पर किराये की चार हजार स्क्वायर फीट जमीन में अस्थायी टिन शेड डालकर अपना व्यवसाय कर रहा है।
इसे भी पढ़ें; काहे छोड़ गइलन हमार लाल...: तालाब में डूबने से बालक और किशोर की मौत, बिलख रही मां; गांव में पसरा मातम
इस पर जोन-5 के जोनल अधिकारी गौरव सिंह जयप्रकाश की ओर से मानचित्र पास कराने का दबाव डाला गया। नक्शा पास नहीं कराने पर टिनशेड तोड़ने की धमकी दी जा रही। पड़ाव स्थित ऑफिस में मुलाकात के लिए बुलाया गया।
जोनल अधिकारी गौरव सिंह जयप्रकाश, जेई अशोक यादव और एसोसिएट इंजीनियर मोहम्मद अनस ने 50 हजार घूस की मांग की। जोनल अधिकारी ने शुक्रवार को दोबारा कार्यालय बुलाया और कहा कि 25 हजार दे दो, तुम्हारे यहां कोई नहीं जाएगा। भविष्य में किसी तरह की कोई नोटिस नहीं जारी होगी। जोनल अधिकारी गौरव और जेई अशोक यादव के कहने पर 25 हजार रुपये मोहम्मद अनस की कार में रखा गया।
डिप्टी एसपी मैनेजर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में आजमगढ़ फूलपुर थाना क्षेत्र के लोनियाडीह हथौराकला निवासी जोनल अधिकारी गौरव सिंह जयप्रकाश, मऊ के कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद मोड़ निवासी जेई अशोक यादव और शिवपुर के संगम नगर कालोनी निवासी मोहम्मद अनस है।
क्या बोले अधिकारी
संबंधित आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा रहा है। -पुलकित गर्ग, वीडीए वीसी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.