फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corporation will take suggestions from people to solve the problems of the city

Varanasi News: शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए लोगों से सुझाव लेगा निगम

Mon, 28 Aug 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corporation will take suggestions from people to solve the problems of the city
नगर निगम शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के साथ लोगों के सुझावों को लेकर समेकित सिटी डेवलपमेंट प्लान बना रहा है। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि इस समय शहर की आबादी 26 लाख है। इसके अलावा बाहर से दो से पांच लाख के करीब पर्यटक और श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं। ऐसे में शहर की सड़क, सीवर और पेयजल व्यवस्थाओं को बेहतर करने के साथ 50 लाख की आबादी को ध्यान में रखकर सिटी डेवलपमेंट प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस प्लान में आम जनता की सभी सुविधाओं का ख्याल किया जा रहा है। यहां की हेरिटेज विरासतों को सहेजने के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं पर फोकस किया जा रहा है। नियमानुसार पहले सीवर, फिर पेयजल इसके बाद बाकी लाइनें डाली जाती हैं। यहां पर पहले सड़क बनती है। इसके बाद अन्य लाइनों के लिए खोदाई होती है। इन सभी समस्याओं का इस प्लान में समाधान किया जाएगा। सड़क और पेयजल पाइन लाइनों को डालने के साथ मैपिंग भी होगी। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की खराबी आने पर मैपिंग की मदद से इसकी मरम्मत कराई जा सके। इस काम में तकनीकी का सहारा लिया जाएगा। इस प्रकार का निगरानी सिस्टम विकसित किया जाएगा। ताकि एक जगह बैठकर सभी समस्याओं के बारे में पता लगाया जा सके। कहीं कोई गड़बड़ी आने पर सिस्टम से ही पता चल जाएगा कहां क्या खराबी है।
विज्ञापन




जरूरत के अनुसार बनेंगे सर्विस कॉरिडोर

नगर आयुक्त ने बताया कि जरूरत के अनुसार सड़क किनारे सर्विस कॉरिडोर भी बनाए जाएंगे, ताकि बार-बार सड़कों की खोदाई की नौबत न आने पाए। सर्विस कॉरिडोर में जगह-जगह ढक्कन बनेंगे। इसके जरिये किसी भी लाइन को ठीक करने में मदद मिलेगी। अभी पेयजल और सीवर समस्या होने पर लाइन ठीक करने के लिए खोदाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed