फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corporation arbitrary, made on GT road parking

निगम की मनमानी, जीटी रोड पर बना दी पार्किंग

Sun, 11 Dec 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation arbitrary, made on GT road parking
अवैध पार्किंग
जनसुविधाओं के नाम पर नगर निगम की मनमानी की हद है। फुटपाथ, कूड़ाघर के बाद जीटी रोड पर भी पार्किंग बना दी। चौकाघाट के पास जीटी रोड पर सौ मीटर की दूरी पर चार पहिया वाहनों के लिए दो-दो पार्किंग की अनुमति दे दी। वहां बसें और जीपें खड़ी होती हैं। इससे चौकाघाट फ्लाईओवर और सर्विस रोड से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है लेकिन नगर निगम और यातायात महकमे को कोई फिक्र नहीं।
विज्ञापन


नगर निगम ने चौकाघाट लकड़ी मंडी के पास जीटी रोड पर निजी बस अड्डा खोल दिया है। यहां सड़क पर ही बसें खड़ी होने से आवाजाही इस कदर प्रभावित होती है कि अक्सर जाम जैसे हालात होते हैं। इतना ही नहीं, यहां से महज सौ मीटर की दूरी पर जीप का स्टैंड निर्धारित कर दिया गया है। सौ मीटर के अंतराल पर दो-दो वाहन स्टैंड होने से लोगों को अक्सर जाम से जूझना पड़ता है लेकिन जिम्मेदारों की आंखें नहीं खुल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed