{"_id":"5e9df9a28ebc3ed5492f9948","slug":"cororna-worriors-city-news-vns52125373","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण का खतरे से सतर्कता के साथ लड़ रहे जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण का खतरे से सतर्कता के साथ लड़ रहे जंग
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए हर कोई अपने से तरीके से जंग लड़ रहा है। इसमें अस्पताल में संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही ऐसे लोग भी हैं जो हर दिन संक्रमित क्षेत्रों में जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग करने वाली टीम के संपर्क में आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा का ख्याल रखने के साथ ही खुद की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। हम बात कर रहे हैं सीएमओ ऑफिस में दवा, भंडार में काम करने वाले फार्मासिस्ट और कर्मचारियों की। कोविड 19 औषधि भंडार कार्यालय की कोरोना से जंग में अहम भूमिका है। जहां से रोजाना सैकड़ों डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोगों को मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य सामान वितरित किया जा रहा है। एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय के नेतृत्व वाली टीम पूरी सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही है।
ऑफिस से जाने के बाद घर में दूरी बनाना मजबूरी
चीफ फार्मासिस्ट अनिल राय, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, हिंदेश सिंह, दहरथ, राजबली और राकेश सिंह, मुमताज का कहना है कि कोरोना मरीजों, परिजनों की जांच, सैंपलिंग में शामिल लोगों के संपर्क में आने की वजह से ऑफिस में तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर ही रहे हैं। घर जाने पर भी उसका पूरा ख्याल रखना पड़ता है। जिससे कि घर के किसी भी सदस्य को कोई संक्रमण का खतरा न हो। उनका कहना है कि जागरूकता से इस जंग को जीतना आसान होगा। सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित जिस जगह से वितरण कराया जा रहा है। वहां कोई अंदर न आ सके इसके लिए बैरिकेडिंग भी की गई है।
जितनी सतर्कता उतना ही कम होगा
संक्रमण का खतरा एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय कहते हैं कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए जितना ही सतर्क रहा जाएगा उतना ही संक्रमण का खतरा कम होगा। इसके लिए जरूरी है कि हर कोई घर हो या बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोशिश करना चाहिए कि लॉकडाउन में घर के बाहर न निकले और अगर इमरजेंसी में निकलना भी पड़े तो नाक और मुंह को ढककर ही बाहर निकले। साथ ही समय-समय पर हाथों को सैनिटाइजर और 20 सेकेंड तक साबुन से धुलते रहें।