फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus update varanasi 606 new covid positive cases found in a day positivity rate reached above 10 in third wave

कोरोना की रफ्तार तेज: वाराणसी में मिले 606 कोविड पॉजिटिव, संक्रमण दर 10 फीसद से ऊपर पहुंचा

Sun, 16 Jan 2022 09:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Jan 2022 09:32 PM IST
सार

वाराणसी में हर दिन, पिछले दिन के मुकाबले तकरीबन सौ से ज्यादा नए कोरोना केस मिलने लगे हैं।  कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसद से भी ऊपर है। वाराणसी में कुल 4490 एक्टिव केस हैं। अस्पतालों में केवल 18 मरीजों का ही इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
coronavirus update varanasi 606 new covid positive cases found in a day  positivity rate reached above 10 in third wave
वाराणसी रोडवेज परिसर में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को 520 मरीजों के मिलने के बाद रविवार को भी जिले में 606 कोविड पॉजिटिव मिले हैं। रविवार का संक्रमण दर भी 10.42 प्रतिशत रहा। इसमें बीएचयू में चिकित्सक, छात्रों के साथ ही बरेका कर्मचारी, बिजनेसमैन भी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन


अब भी जिले में कुल 4490 एक्टिव केस हैं, जिसमें अस्पताल में केवल 18 मरीजों का ही इलाज चल रहा है, बाकी सभी 4472 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। वाराणसी में एक दिसंबर से तीसरी लहर चल रही है और अब तक 5194 मरीज मिल चुके हैं। इसमें दिसंबर में तो बहुत कम लेकिन जनवरी महीने में मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई है।
विज्ञापन


191 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया
रविवार को स्वास्थ्य विभाग को कुल 5815 सैंपल की मिली रिपोर्ट में जो 606 नये संक्रमित मरीज मिले। इसमें 175 महिलाओं और एक साल से कम के दो बच्चों समेत 18 साल से कम उम्र के 30 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती एक मरीज और होम आईसोलेशन में 191 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। जिले में अब कुल 5194 मरीजों में 704 के डिस्चार्ज होने के बाद 4490 मरीज एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि रविवार को तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। 
पढ़ेंः वाराणसी में पदयात्रा, रैली और जुलूस पर 22 तक रोक, डीएम बोले- बंद कमरे में नियम के साथ कर सकते हैं बैठक

चंदौली और आजमगढ़ में एक-एक संक्रमित की मौत

coronavirus update varanasi 606 new covid positive cases found in a day  positivity rate reached above 10 in third wave
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में कोरोना मामलों में इजाफा हो रहा है। आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में बुधवार को कोरोना के 1,092 मरीज मिले।  रविवार को चंदौली और आजमगढ़ में एक-एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है। रविवार को सोनभद्र में 80, मिर्जापुर में 74, चंदौली में 72, जौनपुर में 67, बलिया में 57, गाजीपुर और आजमगढ़ में 50-50, भदोही में 20 और मऊ में 16 मरीज मिले।

वाराणसी में मेगा अभियान: दो दिन में 26,612 किशोरों को लगा टीका

coronavirus update varanasi 606 new covid positive cases found in a day  positivity rate reached above 10 in third wave
वाराणसी में किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी  में 15 से 18 साल तक के किशोरों को टीका लगवाए जाने के लिए दो दिन (15-16 जनवरी) तक चले मेगा टीकाकरण अभियान में 26,612 किशोरों को टीका लगाया गया। इसमें पहले दिन 16,429 तो रविवार को केवल 9,183 किशोरों ने टीका लगवाया। सोमवार से सिगरा स्टेडियम सहित अन्य जगहों पर भी किशोर पहुंचकर अपना टीका लगवा सकते हैं। 

वहीं 520 केंद्रों पर पिछले दो दिन में ही कुल 51,612 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 15 जनवरी को कुल 31,594 और 16 जनवरी 20,018 लोगों को टीका लगा। तीन जनवरी से शुरू किशोरों के टीकाकरण के लिए विद्यालयों, सिगरा स्टेडियम, एलटी कॉलेज के साथ ही मदरसों में भी कैंप लगाया जा रहा है।

अब तक 1,60,360 (62.2 प्रतिशत) किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। रविवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने पीलीकोठी स्थित मदरसा मजहरूल उलूम का दौरा कर टीकाकरण की व्यवस्था का जायजा लिया। पीएचसी चिरईगांव के तहत ग्राम भैसौड़ी में भी केंद्र का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि रविवार को कुल 366 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया। 
पढ़ेंः यात्रीगण ध्यान दें: पंजाब मेल और कोलकाता-जम्मूतवी समेत कई ट्रेनें 22 तक नहीं चलेंगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed