{"_id":"61e42e9275529f4133242494","slug":"up-elections-2022-aachar-sanhita-ban-on-padyatra-rally-and-procession-till-22-january-dm-said-meeting-with-rules-in-closed-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में पदयात्रा, रैली और जुलूस पर 22 तक रोक, डीएम बोले- बंद कमरे में नियम के साथ कर सकते हैं बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में पदयात्रा, रैली और जुलूस पर 22 तक रोक, डीएम बोले- बंद कमरे में नियम के साथ कर सकते हैं बैठक
Sun, 16 Jan 2022 08:11 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:11 PM IST
सार
वाराणसी के डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को बताया कि राजनीतिक दलों का रोड शो, पदयात्रा, साइकिल / बाइक / वाहन रैली और जुलूस आगामी 22 जनवरी तक जिले में प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए वाराणसी में राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों की ओर से रैली, जुलूस और पदयात्रा पर 22 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। इसकी निर्वाचन आयोग की ओर से लगातार निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी के जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार राजनीतिक दलों, संभावित उम्मीदवारों व अन्य समूहों द्वारा भौतिक रूप से की जाने वाली निर्वाचन संबंधी रैलियां 22 जनवरी तक प्रतिबंधित रहेंगी। आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के लिए अधिकतम 300 व्यक्तियों या हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अनुमन्य सीमा के अंतर्गत बंद कमरे में बैठक को अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों से निर्देशों के पालन की अपेक्षा
जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा राजनीतिक दलों से कोविड अनुरूप व्यवहार एवं निर्वाचन संबंधी समस्त गतिविधियों के दौरान आदर्श आचार संहिता के समस्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
पढ़ेंः चुनाव आयोग की 100 ग्राम जलेबी की कीमत 16 रुपये, समोसा ही नहीं बनारसी लौंगलता का भी दाम तय
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव के साथ की गई वर्चुअल मीटिंग, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिबंधों व कोविड महामारी के दौरान लोगों के इकट्ठा होने पर राज्यों द्वारा जारी विशिष्ट निर्देशों पर विचार के बाद यह निर्देशित किया गया है कि रोड शो, पदयात्रा, साइकिल, बाइक, वाहन रैली व जुलूस 22 जनवरी 2022 तक प्रतिबंधित रहेगा।
पढ़ेंः सपा विधायक और बसपा प्रभारी पर मुकदमा दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप