वाराणसी में एक पुलिसकर्मी समेत आठ मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव, मिर्जापुर में भी मिला एक संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। रविवार को ही एक साथ 18 नए मामले आने के बाद सोमवार को भी जिले में कुल आठ लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
संक्रमितों में वाराणसी का पुलिसकर्मी और एक स्वास्थ्यकर्मी समेत छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही जौनपुर जिले का मूल निवासी और हरियाणा के करनाल निवासी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि इसमें चार श्रमिकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 156 हो गई है, जबकि 70 का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।
मिर्जापुर में मुंबई से लौटा एक और युवक संक्रमित :
मिर्जापुर जिले में भी रविवार को एक और कोरोना वायरस का संक्रमिल मामला मिला है। डीएम सुशील कुमार पटेल ने इसकी पुष्टि की है। जिले के कछवां के जमुआ गांव में 14 मई को मुंबई से लौटे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संदिग्ध होने पर उसे लोहन्दी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। कुछ दिनों पहले इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। उसे सेम्फोर्ड स्कूल के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में अब कोरोना के 29 एक्टिव केस हैं।