फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus Update new covid-19 cases positive in purvanchal district bhadohi ballia district varanasi

पूर्वांचल के जिलों में बढ़ रही कोरोना वायरस के मरीजों की रफ्तार, आज यहां मिले संक्रमित

Sat, 30 May 2020 05:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update new covid-19 cases positive in purvanchal district bhadohi ballia district varanasi
Coronavirus - फोटो : Pexels

पूर्वांचल के कई जिलों में आज भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। शनिवार को गाजीपुर में दो, मिर्जापुर में दो, मऊ में एक और भदोही में एक कोरोना वायरस संक्रमित मिला है।

विज्ञापन

बलिया में दो और कोरोना पॉजिटिव बढ़े, कुल संख्या हुई 42
बलिया जिले में आज दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 42 हो गई है। जिले में अब तक कुल 40 पॉजिटिव केस थे। इनमें से चार मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में रखा गया है तो बाकी मरीजों को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में हैं। वहीं पहले से भर्ती 40 में से 12 लोगों की रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आई है। जिसके बाद प्रशासन ने12 मरीजों को छोड़ दिया और होम क्वारंटीन रहने का आदेश दिया। यह पुष्टि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की है।
विज्ञापन



भदोही में एक कोरोना संक्रमित मिला :
भदोही जिले के चौरी क्षेत्र के रामदेवपट्टी गांव निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से आया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मिर्जापुर में मिले कोरोना वायरस के दो मरीज :
मिर्जापुर जिले में शनिवार को कोरोना वायरस से दो लोग संक्रमित मिले हैं। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने इसकी पुष्टि की है। दोनों लोग मुंबई से लौटे थे। जिले में अब कोरोना वायरस के 17 मामले हो चुके हैं। इसमें एक वाराणसी रेफर है। 16 का जिले के आईसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है।

गाजीपुर में मिले दो कोरोना वायरस के मरीज :
गाजीपुर जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 103 तक पहुंच गई है। इसमें से 30 मरीजों को ठीक किया जा चुका है। जबकि 73 मरीज अब भी एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने शनिवार की सुबह इसकी पुष्टि की है। इनमें से एक जखनियां ब्लॉक के रघुनाथपुर और दूसरा बिरनो ब्लॉक के भड़सर का रहने वाला है। 25 मई को दोनों गुजरात से गाजीपुर आए थे।

मऊ में मिला एक कोरोना मरीज :
मऊ जिले में शनिवार को एक और कोरोना वायरस का मरीज मिला है। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना मरीज कुछ दिन पहले मुंबई से आया था। गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में घोसी ब्लॉक के मिश्रौली गांव निवासी प्रवासी 33 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला। रिपोर्ट की जानकारी होने पर जिला और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ एससी सिंह, मेडिकल टीम के साथ मिश्रौली गांव रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed