फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus two suspect found in migrants come from jalandhar ludhiana by train in azamgarh

लुधियाना-जालंधर से आजमगढ़ पहुंचे 2739 प्रवासी मजदूर, दो संदिग्ध मिले

Sun, 10 May 2020 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 May 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus two suspect found in migrants come from jalandhar ludhiana by train in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम रविवार को भी जारी रहा। केंद्र सरकार के निर्देश पर पंजाब प्रांत से चल कर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार को आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंचीं। इन दोनों ट्रेनों से कुल 2739 प्रवासी श्रमिक जिले में पहुंचे हैं।

विज्ञापन

लुधियाना से ट्रेन सुबह 11 बजे तो जालंधर से 1.10 बजे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर ही सभी श्रमिकों की जांच की गई और फिर उन्हें बसों के माध्यम से शेल्टर रूम भेज कर दो दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। यहां से दो दिन बाद फिर से जांच कर सभी को उनके घर भेज कर होम क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन



जिले के काफी संख्या में लोग देश के विभिन्न प्रदेशों में रोजी रोटी के लिए रहते है। लॉकडाउन के चलते इनकी रोजी रोटी छिन गई है। जिसके चलते सभी प्रवासी मजदूर घर वापस लौटने को मजबूर हुए हैं। केंद्र सरकार ने इन मजदूरों को उनके गृह जनपद पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई हैं। गुरुवार से जिले में इन ट्रेनों का आना शुरू हुआ है। रविवार को दो ट्रेन जिले में आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पहली ट्रेन लुधियाना से आई, जिसमें कुल 1305 प्रवासी श्रमिक आए। वहीं दूसरी ट्रेन जालंधर से आई जिसमें 1434 लोग जिले में पहुंचे। इन दोनों ही ट्रेनों में 70 प्रतिशत से अधिक लोग जहां आजमगढ़ जिले के रहने वाले थे तो वहीं शेष 30 प्रतिशत लोग जौनपुर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, मऊ, बलिया आदि जिलों के थे।

दो घंटे के अंदर पर दो ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचने के चलते काफी अफरा-तफरी की स्थिति थी। सुबह आई ट्रेन को जल्दी-जल्दी खाली कराने के बाद उसे वापस रवाना कर दिया गया। इसके बाद दूसरी ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। सभी की स्टेशन पर जांच की गई और फिर उन्हें तहसील स्तर पर बनाए गए शेल्टर रूप में भेज दिया गया, जहां उन्हें दो दिन रोका जाएगा और फिर से जांच के बाद घर भेज कर होम क्वारंटीन कराया जाएगा।

लुधियाना से आई ट्रेन में मिले दो संदिग्ध
लुधियाना से जिले में पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार मजदूरों की रेलवे स्टेशन पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग कर रही थी। इस दौरान दो यात्री संदिग्ध मिले हैं। संदिग्धों में एक रौनापार तो दूसरा कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज कर हॉस्पिटल क्वारंटीन किया है। दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ट्रेन जो जालंधर से आई है, उसमें कोई भी संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed