फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus two posotive cases found in mirzapur

मिर्जापुर: नौ में से दो जमातियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक झोलाछाप डॉक्टर, जो कई लोगों के संपर्क में आया

Sat, 04 Apr 2020 02:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Apr 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus two posotive cases found in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 9 जमातियों में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग दोनों को मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी में जुटा है। उनमें भर्ती अन्य 7 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन


दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से 22 मार्च को घर लौटे तब्लीगी जमात के 6 और देहरादून के 3 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को विंध्याचल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। जहां से सभी के ओरो और नोजो फेरेंजियल सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 9 में दो जमातियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य महकमे के साथ जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सीएमओ और अन्य आला अधिकारी विंध्याचल में भर्ती दो पॉजिटिव जमातियों को एएलएस के एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल में बने हाई रिस्क आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने में लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के तीन, अदलहाट थाना क्षेत्र के तीन, चुनार, अहरौरा व जमालपुर के एक-एक जमाती को विंध्याचल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। पॉजिटिव पाए गए जमाती अहरौरा और जमालपुर के हैं। जमालपुर का कोरोना पॉजिटिव जमाती झोलाछाप डॉक्टर बताया जा रहा है। निजामुद्दीन से लौटने के बाद सैकड़ों लोगों के संपर्क में आया।

सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है,  दोनों को मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed