फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus two pilgrims women report came positive in tamilnadu before both are negative in varanasi

कोरोना वायरस: वाराणसी में निगेटिव मिली थीं दो महिला तीर्थयात्री, तमिलनाडु पहुंची तो रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Wed, 22 Apr 2020 12:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Apr 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
coronavirus two pilgrims women report came positive in tamilnadu before both are negative in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

वाराणसी के चौकीघाट स्थित मठ में पिछले दिनों रुकीं दो महिलाएं तमिलनाडु पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इस सूचना के बाद प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। सोमवार को तमिलनाडु से इसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मठ के मुख्य द्वार और आसपास सैनिटाइजेशन कराया गया। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों चौकीघाट स्थित कुमार स्वामी मठ में तमिलनाडु की एक महिला तीर्थयात्री और इसके पास ही एक लॉज में एक और महिला यात्री रुकी थी। यहां से तमिलनाडु जाने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की सूचना सोमवार को मिली।
विज्ञापन


इस पर मठ के मुख्य द्वार के सामने स्थित रेस्टोरेंट संचालक की जांच कराई गई। साथ ही बस के चालक और क्लीनर को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मठ के आसपास के इलाके में सैनिटाइजेशन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 50 से अधिक लोगों की जांच भी कराई गई है। ऐसा लगता है कि बस संचालक ने रास्ते में कुछ और लोगों को बैठाया होगा। एहतियातन आश्रम के साथ ही आसपास के उन इलाकों में भी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है, जहां पर उनके जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed