फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus suspect two people isolate in bhadohi

कोरोना वायरस: मुंबई और बैंगलोर से लौटे दो लोगों में दिखे लक्षण, दोनों को किया आइसोलेट 

Wed, 25 Mar 2020 04:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 25 Mar 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus suspect two people isolate in bhadohi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो लोग कोरोना वायरस के संदिग्ध मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया। दोनों के ब्लड सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेज दिए गए हैं। इसमें एक व्यक्ति मुंबई से आया था तो दूसरा बैंगलोर से आया था। 

विज्ञापन


भदोही जिले के औराई क्षेत्र के एक गांव निवासी 33 वर्षीय युवक मुंबई में रहकर नौकरी करता है। गत 19 मार्च को वह मुंबई से अपने गांव आया था। यहां पहले तो उसने समस्या पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब तबीयत बिगड़ने लगी तो बुधवार को वह महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय पहुंचा।
विज्ञापन


यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने की समस्या को देखते हुए उसे आइसोलेट कर दिया। मरीज को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया और रक्त का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर भदोही क्षेत्र के एक गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग बंगलूरू में अपने बेटे से मिलने गए थे। लौटने पर उन्हें दिक्कत महसूस हुई। बुधवार को वह भदोही के एमबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के दौरान कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।

उनका ब्लड सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। जिले के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि दोनों लोगों को प्राथमिक लक्षणों के आधार पर क्वारंटीन किया गया है। बीएचयू से रक्त की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed