फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus: Shops will be closed for three days due to violation of social distancing DM Varanasi warns

Coronavirus: वाराणसी में सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर तीन दिन बंद होंगी दुकानें, जिलाधिकारी ने दी चेतावनी

Thu, 25 Mar 2021 12:44 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Thu, 25 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Shops will be closed for three days due to violation of social distancing DM Varanasi warns
कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दुकानों पर अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखाई दिया तो उन्हें तीन दिन के लिए बंद कराया जाएगा। वहीं बिना प्रशासन की अनुमति के कोई होली का आयोजन भी नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन

 
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाकर बाहर निकलने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील भी की जा रही है। इन सबके बाद भी बाजार, दुकान आदि जगहों पर उल्लंघन दिख रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सभी को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। बताया कि किसी तरह का कोई लाकडाउन लगने वाला नहीं है। इसको लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। वहीं जिस दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखेगा, उसे तीन दिन के लिए बंद कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, शुक्रवार से यह कार्रवाई भी शुरू करा दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इसके अलावा होली पर कोई भी आयोजन बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं होने पाएंगे। इसमें अनुमति लेने वालों को संबंधित स्थल पर क्षमता से 50 फीसदी लोगों को ही बुलाना होगा, साथ ही यहां सभी को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed