फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus positive found in Amethi Constable from Azamgarh 29 people sent to hospital

अमेठी में कोरोना पॉजिटिव मिला आजमगढ़ से गया सिपाही, 29 करीबियों को भेजा गया अस्पताल

Mon, 11 May 2020 04:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 May 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive found in Amethi Constable from Azamgarh 29 people sent to hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर ब्लॉक क्षेत्र के एक सिपाही के छुट्टी से अमेठी पहुंचने पर रविवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना के बाद यहां जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम सोमवार को सिपाही के घर पहुंची।

विज्ञापन

दो गांवों से सिपाही के कुल 29 करीब कांटैक्ट चिह्नित किए गए। इन लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां उनके सैंपलिंग की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



आजमगढ़ के मेंहनगर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी अमेठी में सिपाही के पद पर तैनात है। वो छुट्टी पर घर आया था। छह मई को वापस अमेठी पुलिस लाइन पहुंच कर आमद दर्ज कराई थी। उसकी सैंपलिंग की गई थी। रविवार शाम को आई उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही को आइसोलेट करने के साथ ही इसकी जानकारी आजमगढ़ जिला प्रशासन को दी गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और एमओआईसी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। सिपाही के परिवार समेत दो गांवों में कुल 29 लोगों को उसके करीबी कांटैक्ट के रूप में चिह्नित किया गया है।

सभी लोगों को जांच और सैंपलिंग के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि चिह्नित लोग जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। यहां उनकी जांच के बाद सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed