कोरोना वारयस: पूर्वांचल में परदेसियों के आने का सिलसिला जारी, 57 वाहनों से आए तीन हजार लोग पहुंचे वाराणसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी समेत पूर्वांचल जिलों में लोगों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और अन्य महानगरों से लोग आ रहे हैं। आज सुबह भी कई लोग बसों से वाराणसी पहुंचे हैं।
रविवार को 38 बसें और 19 दूसरे वाहनों से दिल्ली सहित अन्य राज्यों से तीन हजार से ज्यादा लोग वाराणसी पहुंचे। देर रात भी नई दिल्ली, लखनऊ और अन्य महानगरों से पूर्वांचल को लौटने वालों का रेला जारी रहा। जिला प्रशासन ने पिंडरा और राजातालाब में बस अड्डा बनाया है। बनारस आने वाले और आगे जाने वालों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
आने वालों में 508 लोग वाराणसी जिले के रहने वाले थे और 2555 लोगों को अन्य जिलों के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पिंडरा में 22 बस व 11 अन्य वाहन और राजातालाब में 15 बस व आठ दूसरे वाहन पहुंचे थे। बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की स्कैनिंग कराकर उन्हें 49 बसों से अलग-अलग जनपदों के लिए रवाना किया गया। पिंडरा से 23 और राजातालाब से 26 बसें रवाना की गईं।
दो टीमें कर रही हैं स्वास्थ्य जांच
वाराणसी पहुंचने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य जांच के लिए राजातालाब और पिंडरा में अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। थर्मल स्क्रीनिंग जांच के बाद उन्हें आगे रवाना किया जा रहा है। पलट प्रवाह को देखते हुए एहतियातन पुलिस प्रशासन व परिवहन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम रात भर मुस्तैद रही। प्राइवेट व रोडवेज की बसों से आने वाले यात्रियों को जनपद के बार्डर सीमा पर रोका गया। जिन बसों में बनारस के यात्री थे, उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भोजन पैकेट देकर भेजा दिया गया।