वाराणसी में दिनों-दिन बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, आज फिर मिले नौ पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बुधवार को भी कोरोना वायरस से नौ और लोग संक्रमित मिले हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना मामलों की संख्या 77 हो गई है। डीएम कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पहले से ही संक्रमित एक मरीज के संपर्क में आए 6 लोगों समेत नौ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है, जिसमें एक्टिव केस बढ़कर 63 हो गए हैं। राहत की बात यह भी है कि पहले से ही भर्ती 10 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें भी बुधवार को ही डिस्चार्ज किया जाएगा।
बुधवार को जो नए मरीज मिले हैं। उसमें जैतपुरा निवासी एक मरीज के संपर्क आए छह और मदनपुरा से जमातियों के संपर्क में आने वाले दो और लल्लापुरा में एक नए मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि केजीएमयू से मिली रिपोर्ट के अनुसार कुल नौ मरीज संक्रमित मिले हैं। सभी को आईशोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 मरीजों को डिस्चार्ज करने की तैयारी भी चल रही है।
नौ मरीजों के मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है और वर्तमान में 63 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें 13 ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है।
जिले में 25 हॉटस्पॉट बन चुके हैं। वाराणसी के बाग बरियार, मदनपुरा, बजरडीहा, रेवड़ी तालाब, महमूरगंज का सूर्या विला, लोहता का अलावल, गंगापुर, नक्खी घाट, पितरकुंडा, काजीपुरा खुर्द सोनिया, मड़ौली, अर्जुनपुर, संजय नगर कालोनी, जेरगुलर, सप्तसागर, हरतीरथ, काशीपुरा, छोटी पियरी, चोलापुर, दानगंज और सुजाबाद हॉटस्पाट क्षेत्र बनाए जा चुके हैं।