फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus new corona cases found in up varanasi near dist

कोरोना वायरस: पूर्वांचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 50, आधा से ज्यादा वाराणसी में मिले

Sat, 25 Apr 2020 09:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Apr 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
coronavirus new corona cases found in up varanasi near dist
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के वाराणसी में सात लोग और आजमगढ़ में एक बालक शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही वाराणसी में संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। जबकि वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल में संक्रमितों की संख्या 50 हो गई।

विज्ञापन


वाराणसी में मिले सात संक्रमितों में मदनपुरा हॉटस्पॉट के 6 लोग शामिल हैं। सभी 6 लोग दिल्ली से लौटे मदनपुरा के एक जमाती के संपर्क में आए थे। 55 वर्षीय यह जमाती पहले कोरोना निगेटिव था। कुछ दिन बाद दोबारा जांच में वह पॉजिटिव मिला था। मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले व अन्य मिला कर इस जमाती के संपर्क में आने वाले कुल 41 व्यक्तियों को चिह्नित किया गया था। उन्हीं में से ये 6 लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


जमाती व्यक्ति पहले से आइसोलेशन वार्ड में है। मदनपुरा हॉटस्पॉट में पहले से ही 7 कोरोना पॉजिटिव हैं। अब यहां 13 लोग संक्रमित हो गए। इसके अतिरिक्त मडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली का भी एक 29 वर्षीय दवा व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। खांसी-बुखार होने पर यह व्यक्ति अस्पताल में जांच के लिए आया था। शिवपुर में 20 अप्रैल को इसका सैंपल लिया गया था। अब वाराणसी में मंडौली को 7वां हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ के हॉटस्पॉट मुबारकपुर कस्बे के चक सिकठी नयापुरा में 11 साल का एक बालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह एक संक्रमित महिला का भतीजा है। इसे पांच दिन पहले रानी की सराय स्थित एपीएस स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट आने के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्त्रस्पानपुर में आइसोलेट कर दिया गया। इसके साथ ही अब जनपद में आठ संक्रमित हो गए।

अब पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हो गई। इनमें गाजीपुर में छह, जौनपुर में पांच, मिर्जापुर में तीन और मऊ तथा भदोही में एक-एक मरीज हैं। वाराणसी में छह, गाजीपुर में पांच, जौनपुर में चार, आजमगढ़ में तीन लोग स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वाराणसी में एक मरीज की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed