पूर्वांचल के इस जिले में आज मिले कोरोना वायरस के 10 मरीज, बढ़ते संक्रमितों से चिंतित प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार को दस और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें पांच प्रवासी बताए जा रहे हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 80 हो गई है, जिनमें 59 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
वर्तमान में 21 सक्रिय मरीज हैं। जनपद में रुक-रुक कर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लोग प्रभावी कदम उठाने की जरूरत महसूस कर रहे हैं।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि रविवार को मिले दस नए कोरोना संक्रमित मरीजों में पंदह ब्लॉक के कचिला गांव में एक, दुबहड़ ब्लाक के जनाड़ी में दो, घघरौली में एक, बेरुआरबारी ब्लॉक के शिवपुर में एक, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के नगर से सटे तीखमपुर (परिखरा मौजा) में एक ही परिवार के चार और शंकरपुर गांव में एक मरीज पॉजिटिव मिला है। परिखरा और शंकरपुर में संक्रमित हुए लोग पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए।
इसके बाद अब एक्टिव केस 21 हो गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है। आज जहां मरीज पाए गए हैं वहां हॉट स्पॉट घोषित किया गया है जिससे हॉटस्पाट की संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी। हॉटस्पॉट में मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए इन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया गया है। बता दें जिले में शनिवार तक कुल 70 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 59 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं और उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है।