फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Corona Update Today: Coronavirus more than 400 corona patients found in just four days in Varanasi 2000 corona patient in city covid 19

Varanasi Corona Update: मंडलीय अस्पताल की स्टाफ नर्स, हेड कॉस्टेबल समेत कोरोना से तीन की मौत, 161 नए मरीज मिले

Mon, 27 Jul 2020 10:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Corona Update Today: Coronavirus more than 400 corona patients found in just four days in Varanasi 2000 corona patient in city covid 19
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को 102 नए मरीज मिलने और एक मौत के बाद रविवार को भी 161 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तीन लोगों की मौत भी हुई है। इनमे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा की स्टाफ नर्स, हेड कांस्टेबल और बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी की मौत हुई है। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में भर्ती रश्मि नगर लंका निवासी 74 वर्षीय महिला और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा की 58 वर्षीय स्टाफ नर्स के साथ ही रामनगर के चाणक्यपुरी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल की भी कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि रश्मि नगर लंका निवासी जिस महिला की मौत हुई है वो बीएचयू के हृदय रोग विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी हैं। सीएमओ ने  बताया कि कमलापति इंटर कॉलेज में अस्थाई जेल में 16 कैदी, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में 36 वर्षीय और गैलेक्सी हॉस्पिटल में 60 वर्षीय पुरुष के साथ ही रामकृष्ण मिशन लक्सा में 35 वर्षीय पुरुष और पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी, पीएसी जवान के साथ ही नगर निगम कर्मचारी और उनके संपर्क में कुल 5 लोग संक्रमित हुए हैं।
 

इसके साथ ही गुप्ता इन होटल में पांच, गोपाल मंदिर चौखम्भा में एक, बीएचयू डॉक्टर्स इन्क्लेव, कबीरचौरा, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 55 वर्षीय पुरूष, हनुमान घाट भेलूपुर में दो साल की बच्ची, नगवा में 7 साल का बच्चा, होमी भाभा हास्पिटल में 25 वर्षीय महिला, हंस आश्रम सामने घाट पटेल नगर में एक, पीएचसी दांदूपुर में दो लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रविवार को कुल 26 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया। नए मरीजों के मिलने के बाद अब जिले में कुल संक्रमित 2085 मरीज हो गए हैं, जिसमें 855 के डिस्चार्ज, 42 के मौत के बाद 1188 एक्टिव केस रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed