फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up one corona positive case have been reported in azamgarh

आजमगढ़ में फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, चार और संक्रमित मिले, अब तक 179

Sat, 20 Jun 2020 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Jun 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up one corona positive case have been reported in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण का फिर लगातार बढ़ने लगा है। पिछले तीन-चार दिनों ने लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को चार और संक्रमित मिले। एक मेंहनगर के उस्मापुर देवईत का रहने वाला है। इसका भाई 12 जून को संक्रमित मिला था। दूसरा शहर के सिधारी स्थित खैरातपुर में किराए के मकान में रहता है। मूलरूप से मेंहनगर की ही रहने वाला है। तीसरा मरीज ठेकमा और चौथा जहानागंज का रहने वाला है। मरीजों के मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 179 पहुंच गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 18 है। 155 स्वस्थ हो चुके हैं। एक मरीज शनिवार को स्वस्थ हुआ है। छह मरीजों की अब तक मौत हुई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। नए मरीज को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 17 जून को भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में से चार मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। एक उस्मापुर देवईत मेंहनगर का रहने वाला है। इससे पहले भी यहां पर मुंबई से आए परिवार का एक सदस्य पॉजिटिव मिला था। इसके बाद परिवार को पांच सदस्यों को फैसिलिटी क्वांरटीन किया गया था। नया मरीज पहले मिले मरीज का भाई है। वो भी मुंबई से ही आया है।
विज्ञापन

 

वहीं, सिधारी के खैरातपुर में किराए पर रहने वाले एक परिवार के व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये परिवार मूलपुर से मेंहनगर की ही रहने वाला है। जुकाम की शंका होने के बाद इसे जिला अस्पताल लाया गया था। यहां ट्रू-नेट मशीन से हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं पाई गई है। ऐसा लगता है कि किसी के संपर्क में आने संक्रमित हुआ है।

ठेकमा के सम्मोपुर में एक और जहानागंज के जयरामपुर में एक मरीज संक्रमित पाया गया है और दोनों प्रवासी हैं। ये तीनों मरीज जिला अस्पताल में ट्रू-नेट मशीन से हुई जांच में संक्रमित पाए गए हैं। संबंधित तहसील से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा। अब तक कुल 179 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान में 18 एक्टिव केस हैं, 155 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और छह की मौत हुई है।

18 एक्टिव केस में 10 मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा, छह मरीज एल-3 अस्पताल मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को इलाज के लिए बीएचयू रेफर है और दूसरे का इलाज लखनऊ में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed