{"_id":"5eeb4e4c748cf46a0809d1cc","slug":"coronavirus-in-up-new-corona-positive-cases-found-in-purvanchal-district-ballia-bhadohi-mirzapur-mau-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में लेखपाल समेत दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 104","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में लेखपाल समेत दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 104
Thu, 18 Jun 2020 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को फिर दो नए संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें एक प्रवासी है, जबकि दूसरा भदोही तहसील का कर्मचारी है, जिसकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। इससे तहसील में भी खलबली मची है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है।
विज्ञापन
तीन दिनों तक जिले में लगातार संक्रमित मरीज मिलने के बाद बुधवार का दिन ही खाली गया था, लेकिन गुरुवार को फिर दो संक्रमित मरीज सामने आ गए। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक भदोही ब्लॉक के मकदूमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय एक प्रवासी पॉजिटिव पाया गया है। वह गत 11 जून को मुंबई से गांव आया था। 13 जून को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
गुरुवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। दूसरा भदोही तहसील का 29 वर्षीय लेखपाल है। उसकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। लेखपाल में कैसे संक्रमण आ गया, यह चिंता की बात हो गई है। उसका सैंपल भी 13 जून को जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
जिले के 38 मरीज एक्टिव
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भदोही जिले में मौजूदा समय में कुल 38 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 27 का उपचार भदोही सीएचसी में चल रहा है, तीन वाराणसी में भर्ती हैं और आठ का उपचार मिजारी़पुर में कराया जा रहा है। अब तक 64 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इनमें बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज 16 मरीज भी शामिल हैं।