फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up covid 19 patient discharge after getting report negative in azamgarh

यूपी के इस जिले को लगातार तीसरे दिन मिली राहत, पिछले तीन दिनों में स्वस्थ हुए 53 मरीज, दो नए संक्रमित मिले

Mon, 15 Jun 2020 10:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Jun 2020 10:30 AM IST
सार

  • आजमगढ़ में सोमवार को पांच और संक्रमित हुए स्वस्थ, जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 28 पहुंची।
  • अब तक जिले में 167 संक्रमितों में 138 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ, छह की हुई है मौत।

विज्ञापन
Coronavirus in up covid 19 patient discharge after getting report negative in azamgarh
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले को पिछले तीन दिन से राहत मिल रही है। कोरोना वायरस की रोकथाम में लगा स्वास्थ्य विभाग काफी खुश है। सोमवार को पांच और संक्रमितों को स्वस्थ्य घोषित कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

हालांकि पिछले तीन दिनों में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और एक नया संक्रमित भी मिला है। अब तक मिले 167 संक्रमितों में 138 स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 23 केस एक्टिव हैं। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



अप्रैल में जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी तक लगातार जारी है। अभी तक जनपद में कुल 167 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें छह लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 35, रविवार को 13 और सोमवार को पांच मरीजों को स्वस्थ घोषित करते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय में 23 एक्टिव केस हैं, 138 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल 23 एक्टिव केस में 11 मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा, 11 मरीजो को एल-3 मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है। एक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ईलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है।

पांच मरीजों की हालत गंभीर :
सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कालेज में भर्ती और बीएचयू रेफर किए गए कुल पांच मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें बीएचयू रेफर किया गया मरीज अन्य बीमारी से भी पीड़ित है। मेडिकल कालेज में भर्ती चार मरीजों की हालत अभी गंभीर है। इनकी कई रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed