{"_id":"5f153cc38ebc3e638375b2a4","slug":"coronavirus-in-up-33-more-corona-positive-including-20-policemen-in-sonbhadra-covid-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना वायरस का पुलिसकर्मी भी हो रहे शिकार, इस जिले में 20 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना वायरस का पुलिसकर्मी भी हो रहे शिकार, इस जिले में 20 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले
Mon, 20 Jul 2020 12:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की मामलों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही कोरोना से अधिकारी, डॉक्टर और पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो रहे हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 20 पुलिसकर्मियों समेत 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली व बभनी थाने के 20 पुलिसकर्मियों समेत 33 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 306 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमित लोगों में 73 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मामले 233 हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव मिले सभी लोगों को जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।
सोमवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें राबर्ट्सगंज कोतवाली के 8 और बभनी थाना परिसर के 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनके अलावा तीन बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। जिसमें एक साल का भी बच्चा शामिल है।