फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An 85-foot-tall effigy of Ravana will be set ablaze in Chopan and Renukoot, accompanied by fireworks.

Sonebhadra News: चोपन और रेणुकूट में जलेगा 85 फीट का रावण, होगी आतिशबाजी

Tue, 20 Oct 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
An 85-foot-tall effigy of Ravana will be set ablaze in Chopan and Renukoot, accompanied by fireworks.
फोटो-ओबरा के राम मंदिर रामलीला ग्राउंड में बनाया गया 50 फीट का रावण का पुतला। - फोटो : Archive
सोनभद्र। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। जिले में 81 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन होगा। सबसे ऊंचे 85 फीट के पुतले चोपन और रेणुकूट में जलाए जाएंगे। चोपन में रावण का सिर चारों दिशाओं में घूमेगा और उसमें लगी लाइट आकर्षण का केंद्र होगी। विभिन्न स्थानों पर भव्य आतिशबाजी की भी तैयारी है। रावण दहन देखने के लिए बच्चों में उत्साह है, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने बताया कि रावण दहन से पहले प्रभु श्रीराम और रावण की सेना के बीच युद्ध का मंचन होगा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पुतले की ऊंचाई पांच फीट बढ़ाई गई है। चोपन के रेलवे रामलीला मैदान में 85 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। पूजा समिति के अध्यक्ष कमल सिंह के मुताबिक, रावण के पुतले में आधुनिक लाइटें लगाई गई हैं। इसकी खासियत है कि इसका सिर चारों दिशाओं में घूमेगा। पुतला बनाने में सियाराम तिवारी, बद्री सिंह और प्रमोद विश्वकर्मा सहित अन्य लोग जुटे हैं। अनपरा में तीन स्थानों पर रावण दहन होगा। अनपरा कॉलोनी, रेणुसागर और ककरी कॉलोनी में 65-65 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए गए हैं। तीनों स्थानों पर कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। ओबरा में तीन दिनों तक तीन स्थानों पर दशहरा उत्सव आयोजित होगा। श्रीराम मंदिर के रामलीला मैदान में मंगलवार शाम दशहरा मनाया जाएगा। रामलीला समिति के सचिव सुशील सिंह ने बताया कि मैदान में करीब 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। यहां मेले का भी आयोजन होगा। 21 अक्तूबर को ओबरा तापीय परियोजना की ओर से सेक्टर-9 स्थित रामलीला मैदान में मेला आयोजित किया जाएगा। इसी दिन यहां रावण दहन भी होगा। दोनों स्थानों पर पुतला दहन के दौरान आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद 22 अक्तूबर को रेणुकापार के परसोई में दशहरा मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed