फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bidding farewell to the Mother Goddess with 'Kanya Pujan' (worship of young girls), while praying for happiness and prosperity.

Sonebhadra News: कन्या पूजन के साथ मां को दी विदाई, सुख-समृद्धि की कामना

Tue, 20 Oct 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bidding farewell to the Mother Goddess with 'Kanya Pujan' (worship of young girls), while praying for happiness and prosperity.
रॉबर्ट्सगंज नईबस्ती दुर्गा पूजा पांडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Archive
सोनभद्र/चुर्क। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ जिलेभर में कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी के नौ स्वरूपों के रूप में पूजकर भोजन कराया और दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। देवी मंदिरों के साथ घरों में भी कन्या पूजन हुआ। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रॉबर्ट्सगंज के मेन मार्केट स्थित आदिशक्ति दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की ओर से कन्या पूजन के बाद भंडारा आयोजित किया गया। आयोजक विजय कुमार जैन ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी। भंडारे में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर में शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर चार स्थित सहिजन कला के चंद्रिका माता मंदिर परिसर में 201 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन रामसमुज मौर्य ने किया। इस दौरान वार्ड सदस्य राकेश भारती, सहिजन कला के ग्राम प्रधान कन्हैया कोल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बभनी क्षेत्र में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा के समापन पर पूर्णाहुति के बाद कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। आचार्य विवेक त्रिपाठी ने मुख्य यजमान शिवकुमार देव और उनकी पत्नी से विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन-अर्चन कराया। कन्याओं को भोजन कराने और उनका आशीर्वाद लेने के बाद भंडारा शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान के समापन पर पूजा स्थल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को जिलेभर के देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रॉबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक स्थित ऑटोमोबाइल संघ के पूजा पंडाल, रामलीला मैदान के पास मां अंबे महोत्सव, श्री आदिशक्ति दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, साईं चौक शक्ति महोत्सव, शीतला मंदिर नवरात्रि महोत्सव समिति और मेन चौक नवदुर्गा पूजा महोत्सव समिति के पंडालों में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रात में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भीड़ के कारण नगर में जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ को देखते हुए नगर क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। बढ़ौली चौक, महिला थाना के पास, धर्मशाला चौक और उत्तर मोहाल में बैरिकेडिंग कर पुलिस ने वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की।

रॉबर्ट्सगंज नईबस्ती दुर्गा पूजा पांडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी। संवाद

रॉबर्ट्सगंज नईबस्ती दुर्गा पूजा पांडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed