{"_id":"6ad670d0024aa981910ef8ac","slug":"crowds-of-devotees-thronged-the-durga-puja-pandals-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-155029-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
म्योरपुर के आश्रम मोड़ और कस्बे में सजे दुर्गा पूजा पंडाल
- फोटो : Archive
Link Copied
म्योरपुर। शारदीय नवरात्र पर गांवों से लेकर कस्बों तक सजे दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय कस्बे और आश्रम मोड पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। अष्टमी की शाम पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई। सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं, आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगे डेकोरेशन ने लोगों का मन मोह लिया। दिन में महिलाओं और बच्चों की अधिक भीड़ देखने को मिली, जबकि शाम होते ही परिवार के साथ लोग पंडालों में दर्शन करने पहुंचे। पूजा-अर्चना के दौरान पंडित जी द्वारा सुनाए गए माता रानी के प्रवचन से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। महाआरती के समय पंडाल में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान समिति की ओर से व्रती महिलाओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, विशाल अग्रहरी, सौरभ मोदनवाल, सौरभ राय, ओम अग्रहरी, जितेंद्र कुमार, सुजीत अग्रहरि, रमाशंकर गुप्ता, सुनील कुमार, सतबीर सिंह, अभय कुमार समेत समिति के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
म्योरपुर के आश्रम मोड़ और कस्बे में सजे दुर्गा पूजा पंडाल- फोटो : Archive
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।