{"_id":"5ed76af48ebc3e908a7186c5","slug":"coronavirus-iit-bhu-created-5m-anti-microbial-multilayer-face-mask-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT बीएचयू ने बनाया 5एम एंटी माइक्रोबियल मल्टीलेयर फेस मास्क, इसमें खुद मर जाएगा वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT बीएचयू ने बनाया 5एम एंटी माइक्रोबियल मल्टीलेयर फेस मास्क, इसमें खुद मर जाएगा वायरस
Wed, 03 Jun 2020 02:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
5एम एंटी माइक्रोबियल मल्टीलेयर फेस मास्क।
- फोटो : अमर उजाला।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस दुनिया के लिए एक चुनौती बन गया है। ऐसे में सामाजिक दूरी और फेस मास्क अब लोगों की जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बन गया है। इसी क्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) में 5एम एंटी माइक्रोबियल मल्टीलेयर फेस मास्क का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
इस फेस मास्क की बाहरी सतह पर एंटीबैक्टिरियल कोटिंग लगी है, जिससे वायरस और अन्य सूक्ष्म जीवाणु खुद व खुद समाप्त हो जाएंगे। मास्क की सतह पर हाइड्रोफोबिक सतह होने की वजह से वायरस युक्त ड्रॉपलेट्स (पानी की छोटी-छोटी बूंदें) को टिकने नहीं देगा।
विज्ञापन
संस्थान स्थित स्कूल ऑफ बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मार्शल और उनकी टीम ने इस मास्क का निर्माण किया है। डॉ मार्शल ने बताया कि वर्तमान में बाजार में उपलब्ध ज्यादातर मास्क साधारण हैं। जो बेहतर मास्क की श्रेणी में आते भी हैं, उनकी बाहरी सतह पर सूक्ष्म जीवाणु चिपके ही रहेंगे, जिससे संक्रमण होने का खतरा बना ही रहेगा।
विज्ञापन
मगर संस्थान में बना यह मास्क प्रोटिनेटेड अमीन मैट्रिक्स के साथ संयुग्मित नैनोमेटल की विभिन्न परतों की मदद से बना है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने के लिए संस्थान अपनी सामाजिक दायित्वों को निर्वाह पूरी लगन से कर रहा है। संस्थान सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग करने के लिए भी तत्पर है।