फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus husband wife found corona positive reached in rajasthan from azamgarh during lockdown

लॉकडाउन तोड़ आजमगढ़ से राजस्थान पहुंचे पति-पत्नी, मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव

Thu, 23 Apr 2020 04:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Apr 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
coronavirus husband wife found corona positive reached in rajasthan from azamgarh during lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के एक लड़के ने आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर की लड़की से 23 मार्च को शादी की। सामान्य ढंग से हुई शादी के बाद वो ससुराल में रुक गया। इस दौरान लॉकडाउन तोड़कर वो 21 अप्रैल को पत्नी के साथ राजस्थान पहुंच गया। वहीं, पकड़े जाने पर जांच की गई तो पति-पत्नी दोनों कोरोना पॉजिटिव निकले।

विज्ञापन


राजस्थान से मिली सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम छतरपुर ससुराल में रह रहे परिवार के तीन सदस्यों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां सैंपल लेने के बाद उन्हें आरके फार्मेसी में क्वारंटीन किया गया है। गांव में सेनिटाइजेशन आदि के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव का एक परिवार राजस्थान में रहता है। परिवार ने अपने लड़की की शादी राजस्थान में ही तय की। 21 मार्च को चार लोगों के साथ दूल्हा यहां पहुंचा और 23 अप्रैल को शादी हुई। इसके बाद दूल्हा यहीं रुक गया और लोग चले गए। 14 अप्रैल को पति-पत्नी यहां से जौनपुर पहुंचे और वहां से लॉकडाउन के बाद भी किसी तरीके से राजस्थन पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सीमा पर सुरक्षाकर्मियों ने धर लिया। मेडिकल चेकअप में दोनों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। पूछताछ में पता-चला कि दोनों कि शादी करके गांव से आए हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ के तहसीलदार ने जिला प्रशासन के साथ ही ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी।

इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गुरुवार को पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिवार में रह रहे दुल्हन की मां, बहन और भाई को जिला अस्पताल लाया गया। सैंपलिंग के बाद उन्हें सठियांव के आरके फार्मेसी में बनाए गए शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया। उधर, छतरपुर के दलित बस्ती में दहशत का माहौल है।

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि छतरपुर के दो लोगों के राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। परिवार के तीन लोगों का सैंपल लेने के साथ ही उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। गांव में सेनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed