{"_id":"5f0aee826a6e321a4f585e58","slug":"coronavirus-fefna-mla-upendra-tiwari-sports-minister-in-up-government-found-corona-positive-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी को हुआ कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी को हुआ कोरोना
Sun, 12 Jul 2020 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 12 Jul 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
उपेन्द्र तिवारी
- फोटो : file photo
बलिया जिले की फेफना विधानसभा के विधायक एवं उप्र सरकार के खेल व युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी की कोविड-19 (कोरोना वायरस) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 के लक्षण महसूस होने पर मंत्री ने जांच कराई थी। इसकी पुष्टि मंत्री के करीबी सूत्रों ने की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मंत्री उपेन्द्र तिवारी बीते दिनों कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की माता के निधन में शोक संवेदना प्रकट करने हेतु चंदौली उनके आवास पर गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें सर्दी-जुकाम और सरदर्द की शिकायत हुई। उन्होंने अपनी जांच कराई तो रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन