फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus cases in east up purvanchal covid 19 positive case varanasi jaunpur ghazipur azamgarh most afftected city in up

पूर्वांचल में कोरोना: जौनपुर में सबसे ज्यादा तो सोनभद्र में सबसे कम मरीज, जानें वाराणसी कितने नंबर पर

Wed, 24 Jun 2020 12:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Jun 2020 12:46 PM IST
सार

  • पूर्वांचल में मंगलवार को कोरोना से दो की मौत, 98 मरीज मिले।
  • वाराणसी में 21, चंदौली 19, आजमगढ़ 18 और गाजीपुर में 17 मरीज मिले।
  • जौनपुर में 493 मरीज, वाराणसी में 364, तो वहीं गाजीपुर में 306 मरीज हैं।

विज्ञापन
Coronavirus cases in east up purvanchal covid 19 positive case varanasi jaunpur ghazipur azamgarh most afftected city in up
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल में कोरोना वायरस के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। वाराणसी, विंध्याचल और विंध्य मंडल में मंगलवार को 71 प्रवासियों समेत 98 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि जौनपुर में दो की मौत हुई है। वाराणसी में सबसे अधिक 21 मरीज मिले। चंदौली में 19, आजमगढ़ में 18, गाजीपुर में 17, जौनपुर में 10, बलिया में 8, मिर्जापुर में 4 और मऊ में 1 मरीज मिला।

विज्ञापन

जौनपुर जिले में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं, यहां संक्रमितों की संख्या 493 है। इसके बाद वाराणसी में 364, तो वहीं गाजीपुर में 306 मरीज हैं। सबसे कम सोनभद्र में 34 हैं। जो पूर्वांचल के किसी भी जिले में सबसे कम संक्रमितों की संख्या।
विज्ञापन



जौनपुर में दो मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक का उपचार शाहगंज के निजी अस्पताल में चल रहा था। वहां उसने दम तोड़ दिया। दूसरे मरीज की मौत के पांच दिन बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों के सैंपल वाराणसी में ही लिए गए थे। इनके अलावा दो सगे भाइयों समेत 10 अन्य लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। ये सभी प्रवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। मंगलवार को भी 21 संक्रमित मिले। इसके अलावा चंदौली में भी 19 लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए। ये सभी लोग प्रवासी हैं। आजमगढ़ में मिले 18 संक्रमितों में 17 प्रवासी हैं। इनमें पति-पत्नी और पुत्र भी शामिल हैं। ठेकमा में तीन, तरवां में तीन, रानी की सराय में चार, हरैया में तीन, मार्टींनगंज में दो और पवई, अतरौलिया, कोयलसा में एक-एक संक्रमित मिले हैं। गाजीपुर में 17 मरीज मिले, जिसमें 14 प्रवासी हैं. जबकि शेष तीन संपर्क में आने की वजह से बीमार हुए हैं। संक्रमितों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इनकी सैंपलिंग 19 तथा 20 जून को की गई थी। जिले की आठ दिनों में 117 मरीज मिले है।

बलिया में के विकास खंड सीयर के पिपरौली बड़ागांव में एक, अवाया में दो और सरया डिहू भगत में एक पॉजिटिव केस मिला। विकास खंड मुरली छपरा के बाबू के शिवपुर में एक, बेलहरी ब्लाक के बड़की बेलहरी में एक, गड़वार ब्लाक के बलेजी में एक तथा रेवती ब्लाक के रजौली में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी का सैंपल 17 जून को लिया गया था। मिर्जापुर में चार लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसमें से एक युवक की रिपोर्ट दिल्ली से आई है। इनमें दो दिल्ली और एक कोलकाता से लौटने आए लोग हैं। चौथा युवक नगर के एक होटल का है। मऊ के सहादतपुरा निवासी किशोरी कोरोना पॉजिटिव मिली। किशोरी कुछ दिन पहले इलाज कराने बीएचयू गई थी। किशोरी टीबी की मरीज है।

जिला            कुल मरीज        कुल मौतें

वाराणसी        364            13    
गाजीपुर            306            2        
मिर्जापुर            73            2
चंदौली            103            1            
बलिया            98            1
सोनभद्र            34            00
जौनपुर            493            9
आजमगढ़        198            6
भदोही            115            4
मऊ            86            2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed