फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus before light lamp for 9 minute ac fan turn on blackout grid fail

9 मिनट दीये तो जलाएं लेकिन करना न भूलें ये जरूरी काम, ब्लैकआउट होने से हो सकता है ग्रिड फेल

Sun, 05 Apr 2020 10:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Apr 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
coronavirus before light lamp for 9 minute ac fan turn on blackout grid fail
बिजली - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री ने पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए देशवासियों से घर के दरवाजों पर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट को जलाने को कहा है। इस दौरान ब्लैकआउट होने से ग्रिड फेल होने का खतरा है। इसे देखते हुए बिजली विभाग ने उपाय करना शुरू कर दिया है। सभी उपकेंद्रों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम 49.2 और अधिकतम 50.2 हर्ट्ज तक ग्रिड की फ्रिक्वेंसी होनी चाहिए। इससे कम या अधिक फ्रिक्वेंसी होने पर ग्रिड फेल होने का खतरा रहता है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार नौ मिनट के लिए तीन हजार मेगावाट का लोड अचानक कम होगा।
विज्ञापन


इसके तुरंत नौ मिनट बाद लाइटें ऑन होते ही फिर से बढ़ेगा, इससे ग्रिड के ध्वस्त होने का अंदेशा रहेगा। लिहाजा पावर कारपोरेशन में हाई अलर्ट जारी कर इस झटके से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए यूपी का स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर सक्रिय हो गया है। नौ मिनट के अंतराल में यूपी पावर ग्रिड के सभी रिएक्टर चालू रखे जाएंगे। साथ ही एक्सईएन स्तर के अधिकारी 8 से 10 बजे तक उपकेंद्रों पर मौजूद रहकर बचाव के सभी उपाय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी सतर्कता से बच सकता है ग्रिड
विद्युत विभाग के जानकारों के अनुसार पीएम के आह्वान पर ब्लैकआउट की स्थिति में ग्रिड फेल होने जैसे खतरे की संभावनाओं को थोड़ी सतर्कता से बचा जा सकता है। ग्रिड की फ्रीक्वेंसी को बचाने के लिए लाइटों को बंद करने से पहले लोग अपने एसी, कूलर, पंखों को चालू कर दें। जब नौ मिनट का समय बीत जाए तो लाइट चालू करने के पहले अतिरिक्त एसी, कूलर व पंखों को बंद कर दें। ऐसा करने से संभावित खतरे को टाला जा सकता है।

जनता घरों में रहे उप केंद्रों पर रहेंगे विभागीय कर्मचारी
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि लॉकडाउन में अपने घरों में रहे। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सभी उपकेंद्रों पर रहेंगे। पीएम के आह्वान का पालन करें। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक तकनीकी पीपी सिंह ने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। जनता से अपील की जाती है कि लॉकडाउन में घर में रहे और पीएम के आह्वान का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed