फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus 42 cases of covid-19 found so far in Ghazipur 36 cases from mumbai

गाजीपुर में अब तक मिले कोरोना वायरस के 42 मामले, मुंबई से आए लोगों में से 36 पॉजिटिव

Wed, 20 May 2020 10:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus 42 cases of covid-19 found so far in Ghazipur 36 cases from mumbai
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

प्रवासी मजदूरों के साथ मुंबई से कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी भी गाजीपुर जिले में आ रही है। अभी तक जितने भी कोराना पाजिटिव मरीज मिले हैं, उनमें 90 फीसदी लोग मुंबई से लौटने वाले हैं। यहां कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। लोगों में इस बात की चर्चा होने लगी है कि आखिरकार कब तक कोरोना जैसी महामारी से जनपदवासियों को जूझना होगा।

विज्ञापन

दस दिन पहले गाजीपुर कोरोना संक्रमण से लगभग मुक्त हो गया था। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में मिले तीन जमाती समेत छह कोरोना मरीज ठीक हो चुके थे। इसके बाद जिले की स्थिति नियंत्रण में थी। लोगों में इस बात की खुशी थी, अब अपना जिला ग्रीन जोन में आ जाएगा।
विज्ञापन



इसी बीच प्रवासी आने लगे और जांच के बाद फिर से नौ मई को नंदगंज के खिजीरपुर गांव में मुंबई से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। यहीं से मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। यह लगातार जारी है। मंगलवार को भी सात संक्रमितों के मिलने के बाद पॉजिटिज मरीजों की संख्या 36 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की लिस्ट पर नजर डालें तो प्रवासियों में 90 फीसदी मुंबई से आने वाले हैं। हर रोज गांव-गांव में मरीजों के मिलने की चर्चा की जा रही है। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल है कि लगातार जिले में प्रवासियों के आने का क्रम जारी है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग आ रहे हैं। इसकी तुलना में सैंपलिंग बहुत कम भेजी जा रही हैं।

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अभी संक्रमितों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। इस खतरनाक बीमारी के बारे में सोचकर हर रोज जिलेवासियों के दिलों की धड़कनें तेज हो जा रही हैं।

देखा जाए तो जिले में अब तक 1787 कोरोना संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इनमें से 1375 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 1321 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जबकि 42 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी भी 371 रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में मिले कुल 42 कोरोना मरीजों में से छह को ठीक किया जा चुका है, जबकि 36 एक्टिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed