{"_id":"5e819c9d8ebc3e76d2168b64","slug":"coronavirus-3000-passengers-reached-azamgarh-departed-by-buses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा: आजमगढ़ पहुंचे 3000 यात्री, बसों से किया गया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खतरा: आजमगढ़ पहुंचे 3000 यात्री, बसों से किया गया रवाना
Mon, 30 Mar 2020 12:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बैठे यात्री।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पिछले तीन दिन के दौरान रोडवेज बसों से दिल्ली, नोएडा, राजस्थान, कोलकाता और पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से लगभग 3000 यात्री पहुंचे हैं। इसमें काफी संख्या में यात्री रविवार रात को भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अभी भी रोडवेज पर लगभग 200 की संख्या में यात्री पड़े हुए हैं। बलिया, मऊ, गाजीपुर आदि के यात्रियों को बसों से सीधे उनके जिले के लिए रवाना कर दिया जा रहा है। आजमगढ़ के अधिकतर यात्री रविवार की शाम तक अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 120 लोगों की जांच कर उन्हें क्वारंटीन के लिए अतरौलिया 100 सैया अस्पताल में भेज दिया गया। इसके साथ ही लगभग 100 की संख्या में बाहर से आए यात्री जिला अस्पताल पर लाइन लगाकर जांच के लिए खड़े हैं।
विज्ञापन
इतनी ही संख्या में लोग चक्रपानपुर मेडिकल कॉलेज पर मौजूद हैं। लगभग 400 की संख्या में बाहर से आए यात्री अतरौलिया स्थित 100 सैया के अस्पताल पर लाइन लगाकर जांच के लिए खड़े हैं।