फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus 10 report came positive in azamgarh

आजमगढ़ को मिली थोड़ी राहत, तीन कोरोना मरीज मिलने के बाद 10 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sat, 04 Apr 2020 01:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Apr 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus 10 report came positive in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

निजामुद्दीन मरकज से लौटे 3 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से आजमगढ़ जिले में मचे हड़कंप के बीच शनिवार को थोड़ी राहत भरी खबर आई। जिला अस्पताल से जांच के लिए वाराणसी भेजे गए 22 सैंपल में से 10 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जो कि नेगेटिव निकली।

विज्ञापन


अभी 12 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इन 10 लोगों में दो जमात से संबंधित और 8 स्थानीय लोगों के सैंपल शामिल थे।

बैरियर और बांस बल्ली लगाकर सील किए गए रास्ते
मुबारकपुर कस्बे के नयापुर सीकठी स्थित मस्जिद में रुके निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमातियों में तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दहशत का आलम है। गलियों में दिखने वाली भीड़ और लोग गायब है। चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन

इस सन्नाटे को चीरती हुई फायर बिग्रेड की गाड़ी कस्बे को सेनेटाइज कराने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए नयापुर सीकठी और नेवादा मोहल्ले में जाने वाले रास्ते को बैरियर लगाकर के पूरी तरीके से सील कर दिया गया है। इन रास्तों पर भारी मात्रा में फोर्स लगा दी है ताकि कोई भी आवाजाही रोकी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed