{"_id":"5ebee1148ebc3e9087286063","slug":"corona-worriors-city-news-vns5251039177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजेशन से कोरोना पर कर रहे प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजेशन से कोरोना पर कर रहे प्रहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना का संक्रमण जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है इससे निपटने में लगी टीम की जिम्मेदारियां भी उतनी ही बढ़ती जा रही है। संक्रमण का खतरा तो सभी को है, लेकिन खतरे को टालने की जिम्मेदारियों के आगे हर कोई पूरे उत्साह के साथ कोरोना से जंग जीतने में लगा है। अमर उजाला के कॉलम में हम मलेरिया विभाग की टीम की बात करें तो अनिल, लल्लन, कैलाश, मृत्युंजय उपाध्याय, गौरी प्रसाद, दिलीप कुमार, विष्णु शर्मा पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं। जब भी कोई संक्रमित मरीज किसी इलाके में मिलता है तो विभाग के कर्मचारी तुरंत अलर्ट हो जाते हैं। बिना किसी डर के संक्रमित मरीज के घर और आसपास सैनिटाइजेशन के साथ ही हॉट स्पॉट इलाके में हर दिन पहुंचकर संक्रमण के खतरे को कम करने की मुहिम में लग जाते हैं। इनके ऊपर समय की कोई पाबंदी हावी नहीं होती है। टीम में शामिल सभी सदस्य अपनी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन भी कर रहे हैं। इसमें सोडियम हाइपोक्लोराइट के छिड़काव करने के साथ ही लोगों को खुद भी साफ सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
कोरोना से युद्ध में अपने योगदान पर सभी को गर्व
सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय के निर्देशन वाली टीम हॉट स्पॉट के अलावा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, हॉस्पिटल में भी सेनेटाइजेशन कर रही है। सदस्यों का कहना है संक्रमित मरीजों के घर जाकर सैनिटाइजेशन करने का खतरा तो है, लेकिन इस वैश्विक महामारी से निपटने की चुनौती को पूरा करने में उन्हें खुद पर गर्व है कि वो भी अपना योगदान दे रहे हैं।