फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona will end if summer increases, only children and elderly are in danger ...

गर्मीं बढ़ेगी तो खत्म होगा Corona, सिर्फ बच्चों व बुजुर्गों को है खतरा... ये सब कोरी कल्पना

Thu, 02 Apr 2020 01:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 02 Apr 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Corona will end if summer increases, only children and elderly are in danger ...
प्रोफेसर गोपाल नाथ - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा किसको अधिक है। क्या टेंपरेचर बढ़ने के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा खत्म हो जाएगा। अगर कोई संक्रमित व्यक्ति घर के आसपास है तो कैसे बचाव करना चाहिए। इसकी कोई दवा भी है क्या। ऐसे ढेर सारे सवाल इन दिनों लोगों के मन में हैं, जिसका जवाब लोग जानना चाहते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ढेर सारे मैसेज वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


चिकित्सक लोगों से किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देकर कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता और सजगता बरतने की अपील कर रहे हैं। कोरोना को लेकर आइएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर गोपाल नाथ से बातचीत में उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दूरी बनाए रखने, सजग रहने की सलाह दी। बताया कि इसका पालन करने पर संक्रमण का खतरा कम रहता है।

विज्ञापन

 

  • सवाल- ऐसा कहा जा रहा है कि बच्चों और बुजुर्गों पर कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। क्या यह सही है?
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जवाब- यह कोई जरूरी नहीं है कि कोरोना वायरस के संक्रमण में केवल बच्चे और बुजुर्ग आ सकते हैं। ऐसे सभी लोग जो इस समय सजगता और सतर्कता नहीं बरत रहे हैं, उन्हें भी सचेत रहने की जरूरत है। बुजुर्गों को सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा। उम्र के हिसाब से इनके शरीर में वायरस से लड़ने के प्रति उनकी क्षमता भी कम हो जाती है। फिलहाल सभी को सतर्क रहना होगा।
  • सवाल -कोरोना वायरस का संक्रमण 30 डिग्री तापमान के बाद कम हो जाएगा। इस तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं, सच्चाई क्या है?
  • जवाब- कोरोना वायरस के संक्रमण की जब से शुरुआत हुई है तब से इस तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर आ रहे हैं लेकिन यह सही नहीं है। ऐसा कहीं भी कोई शोध या फिर कोई नई गाइडलाइन नहीं जारी हुई है, जिसमें कि यह बताया गया हो कि एक निश्चित तापमान के बाद संक्रमण खत्म हो जाता है।

Corona will end if summer increases, only children and elderly are in danger ...
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
  • सवाल- मास्क का प्रयोग कब और कहां करना चाहिए।
  • जवाब- इस बात पर ध्यान देना होगा कि अगर कोई घर में है तो मास्क लगाने की अनिवार्यता नहीं है। मास्क वही लगाएं जहां या तो किसी कोरोना संदिग्ध या संक्रमित के कॉलोनी या आसपास में रह रहे हैं या फिर कोई मरीज के साथ अस्पताल में भर्ती हैं। अगर आप घर में हैं तो वहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देकर इस तरह के संक्रमण के खतरे से बचा जा सकता है।
  • सवाल- कोरोना संक्रमण से बचाने में सोशल डिस्टेंसिंग कितना जरूरी है।
  • जवाब- स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही जा रही है। उसके पीछे यह है कि अधिक से अधिक लोग एक जगह पर न इकट्ठा हो और गाइडलाइन के हिसाब से एक मीटर की दूरी बनाकर ही बाहर रहें। साथ ही इस बात पर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है कि इस समय अगर बहुत जरूरी ना हो तो बाहर निकलने से बचना चाहिए। तभी इस तरह के वायरस से लड़ा जा सकता है।
  • सवाल- आईएमएस बीएचयू में 19 जिलों के सैंपल की जांच हो रही है, अब तक क्या कुछ मिला है।
  • जवाब- जिन 19 जिलों की जांच हमारे लैब में हो रही है। अब तक 200 से अधिक सैंपल की जांच कर चुके हैं। इसमें केवल तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संबंधित जिलों को इसकी रिपोर्ट दी जा चुकी है। इसमे वाराणसी में दो शामिल है। यह देखा गया कि वह अगर विदेश की यात्रा करने के बाद अपने को होम क्वारंटीन रखा जाय तो संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed