फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Virus Three young men from abroad found healthy in investigation in ballia

कोरोना वायरस: विदेश से आए तीन युवक जांच में पाए गए स्वस्थ, 28 दिनों तक हुई मॉनिटरिंग

Sun, 15 Mar 2020 09:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Three young men from abroad found healthy in investigation in ballia
कोरोनावायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विदेश से आने वाले लोगों में कोरोना वायरस की आशंका को लेकर बलिया जिले में स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग के पास विदेश से आने वाले 43 लोगों की सूची उपलब्ध है। इनमें से तीन लोग ही बलिया में निवास करते हैं। इन तीनों लोगों की मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग ने 28 दिन तक की और जांच के बाद तीनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए।

विज्ञापन


वहीं शेष लोगों की सूची सीएमओ कार्यालय से वे जहां निवास कर रहे है, वहां के सीएमओ को भेज दी गई है। जब तीनों लोगों से फोन पर स्वस्थ होने के बारे में पूछताछ की गई तो सबने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फोन से संपर्क किया गया तो वह पहले बातचीत करने से कतराया। लेकिन बाद में बताया कि वह तीन चार दिन के लिए चीन गया था लेकिन उस दौरान वहां कोरोना वायरस जैसा प्रकोप नहीं था। जब यहां आया तो यहां भी सब कुछ ठाक है। बताया कि डब्लूएचओ की टीम आकर सेम्पल ले गई थी। जिसमें सब कुछ ठीक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से संपर्क किया गया तो उसने फोन तो उठाया, लेकिन फोन काटकर नाट रिचेबल कर लिया। उससे दोबारा संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उसकी मां ने फोन उठाया।

युवक की मां ने पहले बताया कि यह उसका नंबर नहीं है। जब बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग से बोल रहे हैं तब उसने बताया कि वह विदेश में काम करता है और शादी में आया हुआ था। फिर विदेश जाने के लिए दिल्ली चला गया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि तीनों लोग आमजन से बचने के लिए अपना नाम व पता भी बताने से डर रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य महकमा की रिपोर्ट के अनुसार यह तीनों स्वस्थ हैं। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा विदेश से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखे हुए है।

डब्लूएचओ की सूचना पर युवक के घर पहुंची टीम, की पूछताछ
डब्लूएचओ की स्थानीय यूनिट की सूचना पर विदेश से आए एक युवक के घर रविवार को सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गए और युवक से कोरोना के संबंध में पूछताछ की। युवक के जवाब से संतुष्ट चिकित्सा प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। क्षेत्र के एक गांव का युवक ऐंग्लो शिप मैनेजमेंट महाराष्ट्र में कार्यरत है। वह विभिन्न देशों की यात्रा के बाद चीन के वुहान शहर में भी गया था।

वुहान से बीते 16 जनवरी को वह निकला। वहां से आस्ट्रेलिया के डैम्पियर फिर सिंगापुर होते हुए मुंबई पहुंचा। मुंबई में उसकी बाकायदा जांच हुई जिसमें वह फिट पाया गया। युवक ने बताया कि 8 मार्च को वह गांव पहुंचा। सीएचसी प्रभारी को युवक ने उक्त रिपोर्ट भी दिखाई। बावजूद चिकित्सा प्रभारी ने कोरोना से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न युवक से पूछा। युवक ने बताया कि उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। चिकित्सा प्रभारी के साथ फार्मासिस्ट डा. एसएन तिवारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed